फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   BJP councillor shoots son of a retired soldier

Moradabad News: सेवानिवृत्त फौजी के बेटे को भाजपा पार्षद ने गोली मारी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 11 Mar 2025 02:05 AM IST
विज्ञापन
BJP councillor shoots son of a retired soldier
मुरादाबाद। सिविल लाइंस क्षेत्र की आशियाना कॉलोनी में सोमवार दोपहर करीब एक बजे सेवानिवृत्त फौजी के बेटे मयंक गुर्जर को भाजपा पार्षद अजय तोमर ने गोली मार दी। गोली जांघ में लगने से मयंक घायल हो गया। गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास के लोग आ गए तो अपने साथी हर्ष के साथ आरोपी पार्षद भाग निकला। घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने पार्षद और उसके साथी पर केस दर्ज कर लिया है। घटना का कारण 26 जनवरी पर हुआ विवाद बताया जा रहा है।
विज्ञापन

सिविल लाइंस क्षेत्र की हिमगिरी कॉलोनी में रहने वाले सेवानिवृत्त फौजी सुभाष गुर्जर का बेटा मयंक गुर्जर सेना में भर्ती होने के लिए तैयारी कर रहा है। मयंक ने पुलिस को बताया कि वह सोमवार की दोपहर करीब एक बजे सिविल लाइंस क्षेत्र की आशियाना कॉलोनी में अपनी बुआ के घर गया था। वह घर के पास स्थित पार्क में खड़ा था।
विज्ञापन

आरोप है कि इसी दौरान वहां मोरा की मिलक निवासी भाजपा पार्षद अजय तोमर पहुंच गया। उसके साथ उसका दोस्त भटावली निवासी हर्ष था। आरोप है कि भाजपा पार्षद ने आते ही गाली-गलाैज शुरू कर दी। मयंक ने विरोध किया तो आरोपियों ने पहले मारपीट की। फिर पार्षद ने पिस्टल निकालकर उसकी बट से हमला कर दिया। उसके बाद गोली मार दी। गोली मयंक की जांघ में लगी। घटना से कॉलोनी में सनसनी फैल गई। लोग घरों से बाहर निकल आए तो आरोपी धमकी देकर भाग गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

माैके पर पहुंचा मयंक की बुआ का बेटा राहुल अन्य लोगों की मदद से उसे को लेकर सिविल लाइंस थाने पहुंचा और पुलिस को घटना की जानकारी दी। पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। मयंक ने पुलिस को बताया कि 26 जनवरी को अजय तोमर और उसने अलग-अलग तिरंगा यात्रा निकाली थी। पार्षद एक साथ तिरंगा यात्रा निकालना चाहता था। इसी सिलसिले में फोन पर दोनों के बीच कहासुनी हो गई थी। अजय ने मयंक से अभद्रता की थी। मयंक ने बातचीत की रिकॉर्डिंग कर ली थी।
इसकी जानकारी मिलने पर अजय ने रिकॉर्डिंग को डिलीट करने के लिए धमकाना शुरू कर दिया था। मयंक ने दोबारा फोन करने पर रिकॉर्डिंग वायरल करने की धमकी दे दी थी। इसी बात को लेकर दोनों के बीच रंजिश चल रही थी। इसी रंजिश में अजय ने मयंक को गोली मारी। एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह ने बताया कि मयंक की तहरीर पर पार्षद अजय तोमर, हर्ष के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। दोनों की तलाश की जा रही है।

----------
पुलिस और फोरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य
दिनदहाड़े गोलीकांड की घटना के बाद पुलिस भी हरकत में आ गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर लोगों के बयान दर्ज किए और फोरेंसिक टीम भी मौके से साक्ष्य जुटाए। टीम ने मौके से खून के नमूने लिए और फोटोग्राफी भी की। इसके अलावा पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed