फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   BJP candidate from Moradabad Sarvesh Singh passes away

Sarvesh Singh: मुरादाबाद से BJP उम्मीदवार सर्वेश सिंह का निधन, PM मोदी ने जताया शोक, ऐसा हुआ तो होंगे उपचुनाव

Sat, 20 Apr 2024 10:50 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरादाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरादाबाद Published by: Vikas Kumar Updated Sat, 20 Apr 2024 10:50 PM IST
सार

मुरादाबाद लोकसभा के प्रत्याशी कुंवर सर्वेश सिंह काफी दिनों से बीमार चल रहे थे। नामांकन करने के बाद उनकी हालत बिगड़ गई। इसी कारण वह चुनाव प्रचार में भाग नहीं ले सके। पूर्व सांसद के पीआरओ अमित सिंह ने बताया कि शुक्रवार को वह अपने मेडिकल चेकअप कराने के लिए दिल्ली स्थित एम्स गए थे। वहां इलाज के दौरान शाम को उनकी मौत हो गई।

विज्ञापन
BJP candidate from Moradabad Sarvesh Singh passes away
नहीं रहे भाजपा उम्मीदवार कुंवर सर्वेश सिंह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पूर्व सांसद एवं भाजपा प्रत्याशी कुंवर सर्वेश सिंह (72) की दिल्ली स्थित एम्स में इलाज के दौरान मौत हो गई। वे लंबे समय से गंभीर बीमारी से पीड़ित थे। निधन की जानकारी मिलने पर पार्टी में शोक की लहर फैल गई ।

विज्ञापन


मुरादाबाद लोकसभा के प्रत्याशी कुंवर सर्वेश सिंह काफी दिनों से बीमार चल रहे थे। नामांकन करने के बाद उनकी हालत बिगड़ गई। इसी कारण वह चुनाव प्रचार में भाग नहीं ले सके। पूर्व सांसद के पीआरओ अमित सिंह ने बताया कि शुक्रवार को वह अपने मेडिकल चेकअप कराने के लिए दिल्ली स्थित एम्स गए थे। वहां इलाज के दौरान शाम को उनकी मौत हो गई। निधन की जानकारी मिलने पर पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष चौधरी भूपेंद्र सिंह ने शोक जताया है। प्रदेश अध्यक्ष रविवार को उनके अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए लखनऊ से आएंगे।

विज्ञापन

बता दें कि भाजपा के कुंवर सर्वेश कुमार सिंह ठाकुरद्वारा विधानसभा सीट से वर्ष 1991, 1993, 1996, 2002 औप 2012 में (पांच बार) विधायक निर्वाचित हो चुके थे। वह वर्ष 2014 में सांसद रह चुके थे। 2019 में उन्हें सपा के एसटी हसन ने हरा दिया था। उनके बेटे शुशांत सिंह बिजनौर जिले की बड़ापुर विधानसभा सीट से विधायक रहे हैं।

भाजपा जीतेगी तो उप चुनाव होगा- डीएम
डीएम मानवेंद्र सिंह ने बताया कि भाजपा प्रत्याशी कुंवर सर्वेश कुमार के निधन की जानकारी मिली है। इससे चुनाव प्रक्रिया पर को कोई असर नहीं पड़ेगा। मतगणना निर्धारित तिथि पर आयोजित होगी। यदि भाजपा चुनाव जीतती है तो उप चुनाव होगा। भाजपा हारती है तो कुछ नहीं होगा।

विज्ञापन

अखिलेश ने जताया शोक
समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सर्वेश सिंह के निधन पर दुःख व्यक्त किया है। उन्होंने शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की है।

भाजपा अध्यक्ष और प्रदेश महामंत्री ने जताया शोक
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी व प्रदेश महामंत्री (संगठन) धर्मपाल सिंह ने भाजपा के कर्मठशील नेता, पूर्व सांसद व मुरादाबाद लोकसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी कुंवर सर्वेश सिंह जी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी ने शोक संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी के कर्मठशील नेता, भाजपा कार्यकर्ताओं के प्रेरणास्रोत और मुरादाबाद के पूर्व सांसद कुंवर सर्वेश सिंह का असामयिक निधन अत्यंत दुःखद एवं पीड़ादायक है। सर्वेश सिंह का गोलोकवासी होना मुरादाबाद ही नहीं बल्कि उत्तर प्रदेश भाजपा परिवार के लिए अपूरणीय क्षति है। प्रभु श्रीराम चंद्र जी से प्रार्थना करता हूं कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और उनके समर्थकों व शोक संतप्त परिजनों को यह असहनीय दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करें। मेरी संवेदनाएं शोकाकुल परिजनों के साथ है।

पीएम मोदी ने जताया शोक
मुरादाबाद लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार और पूर्व सांसद कुंवर सर्वेश सिंह जी के असामयिक निधन से अत्यंत दुख हुआ है। वे अपने आखिरी पल तक जनसेवा और समाजसेवा के प्रति समर्पित रहे। उनका जाना पार्टी के लिए एक अपूरणीय क्षति है। ईश्वर से प्रार्थना है कि उनके परिजनों को इस गहरे शोक को सहने की शक्ति प्रदान करे। ओम शांति!

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed