फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   BJP can bet on upper caste or Muslim Moradabad seat, name of candidate not announced yet

UP BJP: मुरादाबाद सीट पर भाजपा सवर्ण या मुस्लिम पर लगा सकती है दांव, अभी तक उम्मीदवार के नाम की घोषणा नहीं

Thu, 07 Mar 2024 09:52 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: विमल शर्मा Updated Thu, 07 Mar 2024 09:52 AM IST
सार

मुरादाबाद लोकसभा सीट पर भाजपा ने अभी तक प्रत्याशी के नाम की घोषणा नहीं की है। प्रत्याशी के नाम पर अभी भी मंथन चल रहा है। कयास लगाए जा रहे है कि भाजपा जातिगत समीकरण साधने के लिए सवर्ण या मुस्लिम प्रत्याशी पर दांव लगा सकती है। 

विज्ञापन
BJP can bet on upper caste or Muslim Moradabad seat, name of candidate not announced yet
भाजपा - फोटो : प्रतीकात्मक।

विस्तार

मुरादाबाद मंडल में 2014 के प्रदर्शन को दोहराने के लिए आतुर भाजपा ने मुरादाबाद लोकसभा सीट पर अभी अपने पत्ते नहीं खोले हैं। मंडल की चार सीटों पर पार्टी ने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। सुरक्षित सीट नगीना को छोड़ तीनों प्रत्याशी पिछड़े वर्ग हैं। ऐसे में सबका साथ सबका विकास का नारा देने वाली भाजपा जातिगत समीकरण साधने के लिए सवर्ण या मुस्लिम प्रत्याशी पर दांव लगा सकती है।

विज्ञापन


फिलहाल मुरादाबाद सीट को लेकर रानीतिक गलियारों में कयासबाजी जारी है। 2019 के लोकसभा और 2022 के विधानसभा चुनाव में सपा के साथ रहने वाली रालोद अब एनडीए में शामिल हो गई है। भाजपा और रालोद के बीच सीटों का बंटवारा भी हो चुका है। रालोद के हिस्से में पश्चिमी यूपी की दो सीटें आई हैं। इसमें मुरादाबाद मंडल की बिजनौर और मेरठ मंडल की बागपत लोकसभा सीट शामिल हैं।
विज्ञापन


मुरादाबाद मंडल की छह में से पांच सीटों पर भाजपा अपना उम्मीदवार उतारेगी। पार्टी ने रामपुर से घनश्याम लोधी, संभल से परमेश्वर लाल सैनी, अमरोहा से कंवर सिंह तंवर, नगीना से ओम कुमार को प्रत्याशी बनाया है। मंडल में जातिगत समीकरण को साधने के लिए सैनी, गुर्जर और लोधी बिरादरी के उम्मीदवारों को टिकट दिया गया है। ये सभी पिछड़ी जाति से ताल्लुक रखते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


जबकि नगीना लोकसभा सीट अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित है। वहीं गठबंधन में शामिल रालोद ने बिजनौर सीट से चंदन चौहान को अपना उम्मीदवार बनाया है। जो गुर्जर बिरादरी से आते हैं। ऐसे में सुरक्षित सीट नगीना को छोड़कर और रालोद के प्रत्याशी मिलाकर देखा जाए तो मंडल की पांच में से चार सीटों पर पिछड़े ही उम्मीदवार हैं।

मुरादाबाद लोकसभा सीट पर अभी प्रत्याशी की घोषणा नहीं की गई है। प्रत्याशी के नाम पर अभी मंथन चल रहा है। इस सीट से भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता सैयद जफर इस्लाम, पूर्व सांसद सर्वेश ङ्क्षसह, जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. शैफाली सिंह, उनके पति डॉ. ब्रजेश सिंह चौहान, पूर्व जिलाध्यक्ष राजपाल सिंह चौहान, डॉ. विजय सिंह चौहान प्रमुख दावेदारों में शामिल हैं।

ऐसे में अब कयास लगाई जा रही है कि मुरादाबाद से पार्टी किसी सवर्ण उम्मीदवार पर दांव लगा सकती है। या फिर सबका साथ सबका विकास का संदेश देने के लिए किसी मुस्लिम को भी प्रत्याशी बना सकती है।

 

मंडल में भाजपा और रालोद के घोषित प्रत्याशी

लोकसभा क्षेत्र            प्रत्याशी के नाम
रामपुर                     घनश्याम लोधी
संभल                      परमेश्वर लाल सैनी
अमरोहा                   कंवर सिंह तंवर
नगीना                      ओम कुमार
बिजनौर                    चंदन चौहान (रालोद)
मुरादाबाद                  अभी घोषित नहीं

 

2014 और 2019 में एक सवर्ण, चार पिछड़ा का फार्मूला

2014 और 2019 के लोकसभा चुनाव में भाजपा ने मंडल में छह में से पांच पर सीटों पर एक सवर्ण और चार पिछड़ा के फार्मूले पर प्रत्याशियों को टिकट दिया था। जबकि नगीना सीट सुरक्षित थी। इसी फार्मूले पर पार्टी ने 2014 में मंडल की सभी छह सीटें जीती थी। 2019 के चुनाव में भाजपा ने इसी दांव को दोहराया था। हालांकि सपा, बसपा और रालोद गठबंधन के आगे भाजपा का यह दांव फेल हो गया था। पार्टी सभी छह सीटें हार गई थी।

 

2009 में मुस्लिम प्रत्याशी पर लगाया था दांव

मंडल में 2009 के लोकसभा चुनाव में भाजपा ने मुस्लिम प्रत्याशी पर भी दांव लगाया था। रामपुर लोकसभा सीट से पार्टी ने मुख्तार अब्बास नकवी को उम्मीदवार बनाया था। लेकिन वह चुनाव हार गए थे। भाजपा ने लोकसभा का यह चुनाव रालोद के साथ मिलकर लड़ा था।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed