फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   BJP can bet on former MP Sarvesh

भाजपा पूर्व सांसद सर्वेश पर लगा सकती दांव

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 06 Feb 2022 01:03 AM IST
विज्ञापन
BJP can bet on former MP Sarvesh
मुरादाबाद। मुरादाबाद-बिजनौर विधान परिषद सीट से पूर्व सांसद कुंवर सर्वेश सिंह द्वारा भाजपा की ओर से तथा एमएलसी परवेज अली द्वारा सपा की ओर से नामांकन के लिए पर्चा खरीदने के साथ ही इस सीट पर भी चुनावी सरगर्मी तेज हो गई है। माना जा रहा है कि सपा के कब्जे से यह सीट प्राप्त करने के लिए भाजपा कुंवर सर्वेश सिंह पर दांव लगा सकती है।
विज्ञापन

बीते दो दिनों में इस सीट पर नामांकन कराने के लिए अब तक कुल नौ लोगों ने नामांकन पत्र खरीदे हैं। प्रमुख राजनीतिक दलों की अगर बात करें तो पहले दिन सपा की ओर से मौजूदा एमएलसी परवेज अली ने पर्चा खरीदा। इसके अलावा प्रियंका रानी ने बहुजन आंदोलन पार्टी की ओर से तो शंकर शर्मा ने निर्दल के रूप में पर्चा खरीदा था। शनिवार नामांकन प्रक्रिया के दूसरे दिन भी छह पर्चे बिके। जिसमें प्रमुख राजनीतिक दलों में भाजपा की ओर से पूर्व सांसद कुंवर सर्वेश कुमार सिंह ने नामांकन पत्र खरीदा। इसके अलावा चार लोगों श्वेता चौधरी, रानी, नाजिम व सर्वेश कुमार ने निर्दलीय व तेजपाल सिंह ने बीडीसी एकता मंच की ओर से पर्चा खरीदा।
विज्ञापन

इसमें सपा की ओर से पर्चा खरीदने वाले परवेज मौजूदा समय में इस सीट से विधान परिषद सदस्य हैं। परवेज अली सपा सरकार में कैबिनेट मंत्री रहे महबूब अली के बेटे हैं। वर्ष 2016 में हुए विधान परिषद चुनाव में वह मुरादाबाद-बिजनौर सीट से चुनाव लड़े थे और 5170 मत प्राप्त कर विजयी घोषित किए गए थे। उनकी निकटतम प्रतिद्धंदी भाजपा की आशा सिंह को मात्र 734 मत प्राप्त हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं भाजपा की ओर से नामांकन पत्र खरीदने वाले कुंवर सर्वेश कुमार सिंह जिले की ठाकुरद्वारा विधानसभा सीट से वर्ष 1991, 1993, 1996, 2002 औप 2012 में (पांच बार) विधायक निर्वाचित हो चुके हैं। इसके अलावा वह वर्ष 2014 में सांसद भी चुने जा चुके हैं। उनका बेटा शुशांत सिंह बिजनौर जिले की बड़ापुर विधानसभा सीट से विधायक भी हैं। बिजनौर जिला भी इस सीट में आता है। कुंवर सर्वेश कुमार सिंह 2022 के विधानसभा चुनाव में भी ठाकुरद्वारा विधानसभा सीट से टिकट मांग रहे थे, लेकिन पार्टी उनके बेटे शुशांत को बिजनौर जिले की बड़ापुरा सीट से टिकट दे चुकी थी, लिहाजा पार्टी ठाकुरद्वारा सीट से उन्हें टिकट न देकर उन्हीं के करीबी अजय प्रताप सिंह को टिकट दे दिया। हालांकि अभी सपा, भाजपा समेत किसी भी प्रमुख दल ने मुरादाबाद-बिजनौर विधानसभा सीट के लिए अपने प्रत्याशी घोषित नहीं किए हैं, लेकिन इस सीट से जिले की राजनीति में सपा और भाजपा के दिग्गज नेताओं में गिने जाने वाले इन दोनों लोगों के नामांकन पत्र खरीदने के साथ ही यह माना जा रहा है कि यह प्रमुख दल इन नेताओं को इस चुनाव में अपने-अपने टिकट पर चुनाव मैदान में उतार सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed