फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   BJP burnt effigy of Pakistan Foreign Minister Bilawal Bhutto in Moradabad District President rajpal singh hand

PM के खिलाफ अभद्र टिप्पणी का मामला: BJP ने पाक के विदेश मंत्री भुट्टो का पुतला फूंका, जिलाध्यक्ष के हाथ झुलसे

Sat, 17 Dec 2022 10:03 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरादाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरादाबाद Published by: Vikas Kumar Updated Sat, 17 Dec 2022 10:03 PM IST
सार

भाजपा कार्यकर्ताओं ने पाक विदेश मंत्री के खिलाफ नारेबाजी करते हुए कलेक्ट्रेट परिसर में उसका पुतला फूंक दिया। भीड़ के बीच आग की लपटों से जिलाध्यक्ष राजपाल सिंह चौहान का एक हाथ झुलस गया लेकिन महानगर अध्यक्ष बच गए।

विज्ञापन
BJP burnt effigy of Pakistan Foreign Minister Bilawal Bhutto in Moradabad District President rajpal singh hand
पाकिस्तान के विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो का कलेक्ट्रेट परिसर में पुतला फूंका - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भाजपा नेताओं ने पाकिस्तान के विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो का कलेक्ट्रेट परिसर में पुतला फूंका। भीड़ के बीच भाजपा जिलाध्यक्ष राजपाल सिंह चौहान का एक हाथ झुलस गया। भाजपा नेताओं कहा कि प्रधानमंत्री के खिलाफ अभद्र टिप्पणी कर पाक विदेश मंत्री ने अपने दिवालियापन का परिचय दिया है।

विज्ञापन

भारतीय जनता पार्टी कार्यालय में बैठक के बाद जिलाध्यक्ष राजपाल सिंह चौहान और महानगर अध्यक्ष धर्मेंद्र नाथ मिश्रा के साथपार्टी के पदाधिकारी जिला मुख्यालय पहुंचे। भाजपा कार्यकर्ताओं के हाथों में बिलावल भुट्टों के खिलाफ नारे लिखी तख्तियां मौजूद थीं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा कार्यकर्ताओं ने पाक विदेश मंत्री के खिलाफ नारेबाजी करते हुए कलेक्ट्रेट परिसर में उसका पुतला फूंक दिया। भीड़ के बीच आग की लपटों से जिलाध्यक्ष राजपाल सिंह चौहान का एक हाथ झुलस गया लेकिन महानगर अध्यक्ष बच गए। इस मौके क्षेत्रीय महामंत्री हरिओम शर्मा ने कहा कि पाकिस्तान विश्व के सभी देशों में अपनी पहचान खो चुका है।

विज्ञापन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर अभद्र टिप्पणी कर बिलावल भुट्टो विश्व में खुद को अपमानित कर रहा है। उसकी सोच घटिया ही रहेगी। इस अवसर पर महापौर विनोद अग्रवाल, एमएलसी गोपाल अंजान, भाजपा विधायक रितेश गुप्ता, भाजपा, जिला उपाध्यक्ष गजेंद्र चौधरी जिला महामंत्री राजन विश्नोई, चंद्रपाल सैनी, हरज्ञान सिंह, जिला मीडिया प्रभारी संजय ढाका, सचिन चौधरी, एससीएसटी आयोग की सदस्य साध्वी गीता प्रधान, मदालसा शर्मा, राहुल शर्मा आदि मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed