फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Bishnoi lawyers condemn Rajya Sabha MP's remarks

Moradabad News: बिश्नोई अधिवक्ताओं ने राज्यसभा सांसद की टिप्पणी की निंदा की

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 30 Apr 2026 02:03 AM IST
विज्ञापन
Bishnoi lawyers condemn Rajya Sabha MP's remarks
कांठ। हरियाणा के कई बार मुख्यमंत्री रहे बिश्नोई रत्न चौधरी भजनलाल पर महिला राज्यसभा सांसद द्वारा की गई अशोभनीय टिप्पणी पर बुधवार को कांठ में बिश्नोई समाज के अधिकारियों ने बैठक कर इसकी निंदा की।
विज्ञापन

तहसील में अधिवक्ता परिसर स्थित भूपेंद्र सिंह एडवोकेट के चेंबर में हुई बिश्नोई अधिवक्ताओं की बैठक में कहा गया कि बिश्नोई रत्न स्व. चौधरी भजनलाल तीन बार हरियाणा के मुख्यमंत्री रहे। वह बिश्नोई ही नहीं बल्कि सर्व समाज के नेता थे। ऐसे नेता पर राज्यसभा सांसद द्वारा की गई अशोभनीय टिप्पणी ठीक नहीं है। अधिवक्ताओं ने राज्यसभा सांसद के खिलाफ कार्रवाई और रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग की। साथ ही मांग पूरी नहीं होने पर आंदोलन की भी चेतावनी दी गई। इस अवसर पर तहसील बार एसोसिएशन के महासचिव दीपक बिश्नोई, चंद्रपाल सिंह बिश्नोई, डॉ. विनीत नैन बिश्नोई, संजीव कुमार बिश्नोई, राजीव बिश्नोई, दीप सिंह बिश्नोई, वैभव बिश्नोई, सुधीर कुमार बिश्नोई सहित मोहम्मद इकबाल, लक्ष्मण सिंह व प्रदीप कुमार आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed