फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   birthday celebrated of wife in the night and ends life in the morning

रात को मनाया पत्नी का जन्मदिन और सुबह दे दी जान 

Fri, 30 Nov 2018 02:30 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, मुरादाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, मुरादाबाद Updated Fri, 30 Nov 2018 02:30 PM IST
विज्ञापन
birthday celebrated of wife in the night and ends life in the morning
file - फोटो : amar ujala

मझोला की बैंक कॉलोनी में एक युवक ने शुक्रवार सुबह पत्नी के दुपट्टे से फंदा बनाकर पंखे पर लटककर जान दे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने छानबीन की तो एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है जिसमें उसने अपनी मर्जी से आत्महत्या करना लिखा है और पत्नी, पिता से माफी मांगी है। 

विज्ञापन


बैंक कॉलोनी में शेर सिंह परिवार के साथ रहते हैं। उनके परिवार में पत्नी लीलावती, 3 बेटियां और दिनेश (30) समेत 4 बेटे हैं। दिनेश पिता के साथ ही परचून की दुकान चलाता है। उसकी गत 4 मई को चन्द्रनगर निवासी कल्पना से शादी हुई थी। भाई अनिल ने बताया कि गुरुवार को कल्पना का जन्मदिन था। 
विज्ञापन


दिनेश ने रात को कल्पना  का जन्मदिन मनाया और उसके साथ बाहर खाना खाने गया था। सब लोग बहुत खुश थे, लेकिन ये खुशियां चंद घंटों में शुक्रवार सुबह दिनेश की मौत के साथ खत्म हो गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
अब परिवार में कोहराम मचा है। दरअसल दिनेश सुबह सोकर उठा और बाहर से दूध लेकर आया। पत्नी पहली मंजिल पर किचन में चाय और नाश्ता बनाने के लिए गयी थी। थोड़ी देर बाद जब दिनेश को बुलाने के लिए उसका भाई अनिल आया तो ग्राउंड फ्लोर पर बने रूम का दरवाजा बंद था। उसने खिड़की से झांककर देखा तो अंदर फंदे पर दिनेश लटका हुआ था। 


उसने शोर मचाया और दरवाजा तोड़कर उसे फंदे से नीचे उतारकर अस्पताल ले जाया गया। वहां डॉक्टरों ने दिनेश को मृत घोषित कर दिया। शव को लेकर परिवार वाले घर आ गए। एसएचओ मझोला विकास सक्सेना ने बताया कि सुसाइड नोट से आत्महत्या की वजह का पता नही चल सका है। इस संबंध में छानबीन की जा रही है। शव को कब्जे में ले लिया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed