फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Birth anniversaries of Gandhi and Shastri-ji celebrated at the Bar Association.

Moradabad News: बार एसोसिएशन में मनाई गई गांधी व शास्त्रीजी की जयंती

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 03 Oct 2026 02:06 AM IST
विज्ञापन
Birth anniversaries of Gandhi and Shastri-ji celebrated at the Bar Association.
मुरादाबाद। महात्मा गांधी और देश के दूसरे प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती मनाई गई। दि बार एसोसिएशन एंड लाइब्रेरी के सभागार में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें मुख्य अतिथि जनपद न्यायाधीश सैय्यद माऊज बिन आसिम और विशिष्ट अतिथि जनपद न्यायाधीश जैगमउद्दीन उपस्थित रहे।
विज्ञापन

कार्यक्रम की अध्यक्षता बार एसोसिएशन के अध्यक्ष आनंद मोहन गुप्ता ने की। इसका संचालन महासचिव कपिल गुप्ता ने किया। आमंत्रित अतिथियों ने महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री के चित्रों पर माल्यार्पण और पुष्पांजलि अर्पित की। वक्ताओं ने दोनों महापुरुषों के जीवन पर प्रकाश डाला। उन्होंने उनके आदर्शों को आत्मसात करने पर जोर दिया। जनपद न्यायाधीश जैगमउद्दीन ने कहा कि इन महापुरुषों को उनकी कथनी और करनी की समानता के लिए याद किया जाता है। उन्होंने कहा कि हमें उनके इस गुण का अनुसरण करना चाहिए। मुख्य अतिथि सैय्यद माऊज बिन आसिम ने कहा कि 2 अक्तूबर का दिन उनके व्यक्तित्व के कारण विशिष्ट है। उन्होंने जोर दिया कि गांधी और शास्त्री ने अपने सभी कार्य पूरी कर्तव्यपरायणता और ईमानदारी से किए। उन्होंने सभी से अपने कार्यों को ईमानदारी से करने का आह्वान किया। इस दौरान अपर जिला न्यायाधीश कृष्ण कुमार सिंह और अरुण कुमार सिंह, एल्डर कमेटी के सदस्य महेश चंद त्यागी, बार के पूर्व अध्यक्ष प्रभात गोयल, आदेश श्रीवास्तव और हाजी अमीरुल हसन जाफरी, पूर्व महासचिव आदित्य श्रीवास्तव समेत कई अन्य अधिवक्ता भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed