फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Birth anniversaries of Gandhi and Shastri celebrated in numerous schools and colleges in Bilari.

Moradabad News: बिलारी के अनेक स्कूल कॉलेजों में मनाई गई गांधी और शास्त्री की जयंती

Sat, 03 Oct 2026 02:05 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद Updated Sat, 03 Oct 2026 02:05 AM IST
विज्ञापन
Birth anniversaries of Gandhi and Shastri celebrated in numerous schools and colleges in Bilari.
बिलारी। नगर और देहात इलाके के अनेक स्कूल कॉलेजों में शुक्रवार सुबह राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती मनाई गई।
विज्ञापन




क्षेत्र के श्री गोविंद महाविद्यालय तेवरखास में गांधी जयंती मनाने के दौरान गांधी और शास्त्री के चित्रों पर पुष्प अर्पित कर उन्हें याद किया गया। इस दौरान कॉलेज प्राचार्य डॉ. सीडी शुक्ला, डॉ. फिरोज खान, डॉ. सूरज सिंह, डॉ. संजीव कुमार, हरवीर सिंह आदि मौजूद रहे। हरिमंगल महाविद्यालय बिलारी में गांधी जयंती मनाने के कार्यक्रम में कॉलेज प्रबंधक सोनू यादव और प्राचार्य डॉ. राजेश रंजन मौजूद रहे। ग्रामोदय महाविद्यालय अमरपुरकाशी में आयोजित कार्यक्रम में महाविद्यालय के संस्थापक मुकुट सिंह, प्रबंधक बलराम शर्मा और प्राचार्य डॉ. अशोक कुमार सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन




क्षेत्र के कृषि औद्योगिक इंटर कॉलेज अमरपुरकाशी में गांधी जयंती के मौके पर छात्रों ने श्रमदान कर स्वच्छता का संदेश दिया। यहां कॉलेज प्रधानाचार्य आशीष कुमार जादोन,विनोद यादव, रेनू सिंह, अजय सिंह, महेश कुमार, सुभाषिनी वर्मा, प्रियंका सिंह आदि मौजूद रहे। आरपीवीएम इंटर कॉलेज स्योंडारा में गांधी जयंती मनाए जाने के दौरान कॉलेज प्रधानाचार्य राजीव कुमार शर्मा, हरिशंकर शर्मा, सुदेश कुमार, संजीव कुमार, कोमलराम,महेंद्र कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन




भारत इंटरनेशनल स्कूल जटपुरा झाडू में गांधी जयंती मनाने के दौरान स्कूल प्रबंधक शुभम चौधरी, अध्यक्ष कुलवंत सिंह चाहल, प्रधानाचार्य सुहासिनी सिंह आदि मौजूद रहे। क्षेत्र के राजकीय इंटर कॉलेज नगलिया जट, एचएसए इंटर कॉलेज, जनता इंटर कॉलेज, बीएचपी इंटर कॉलेज, आजाद पब्लिक इंटर कॉलेज,रामरतन इंटर कॉलेज, शंकर सहाय कन्या इंटर कॉलेज, एवरग्रीन कोहिनूर इंटर कॉलेज आदि में भी शिक्षक और छात्रों द्वारा गांधी और शास्त्री जयंती मनाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed