फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Birth and death certificate website closed for four days, children's admission stuck

Moradabad News: जन्म मृत्यु प्रमाणपत्र की वेबसाइट चार दिनों से बंद, बच्चों के एडमिशन अटके

Tue, 15 Jul 2025 02:23 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद Updated Tue, 15 Jul 2025 02:23 AM IST
विज्ञापन
Birth and death certificate website closed for four days, children's admission stuck
मुरादाबाद। नगर निगम में जन्म मृत्यु प्रमाणपत्र बनाने का काम इन दिनों ठप है। आलम यह है कि चार दिनों से वेबसाइट बंद होने से स्कूलों में बच्चों के एडमिशन रुके हैं। समय पर बच्चों का जन्म प्रमाणपत्र न बन पाने से अभिभावकों की मुसीबतें भी बढ़ गईं हैं।
विज्ञापन

बच्चों के भविष्य को देखते हुए अभिभावक रोजाना नगर निगम के चक्कर लगा रहे हैं लेकिन उनको मायूस होकर लाैटना पड़ रहा है। वेबसाइड कब चालू होगी इस बारे में भी कोई ठोस जवाब नहीं दे पा रहा है। सोमवार को भी नगर निगम में बच्चों का जन्म प्रमाणपत्र बनवाने वालों की खासी भीड़ रही। यहां के अधिकारियों का कहना है कि वेबसाइड में लखनऊ से गड़बड़ी हुई है जिसकी वजह से 1300 से अधिक जन्म मृत्यु प्रमाणपत्र अटके हुए हैं।
विज्ञापन

नगर निगम में जन्म मृत्यु प्रमाणपत्र नहीं बनने के कारण शहर के लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सोमवार को भी काफी संख्या में लोग प्रमाणपत्र बनवाने के लिए पहुंचे। इस दौरान कर्मचारियों ने जवाब दिया कि वेबसाइड हैक हो गई है। प्रमाणपत्र नहीं मिलेगा। निराश लोग फिर वापस लौट आए। लोगों का कहना था कि चार दिनों से वेबसाइट बंद हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पता चला कि विभाग के पास 1300 से अधिक जन्म मृत्यु प्रमाणपत्र अटके हुए हैं। इसमें अधिकतर बच्चों के जन्म प्रमाणपत्र शामिल हैं। वर्तमान समय में स्कूल प्रबंधन एडमिशन करते समय बच्चों के जन्म प्रमाणपत्र की मांग कर रहे हैं। इसी कारण अभिभावक प्रमाणपत्र को लेकर काफी परेशान हैं। इस बारे में सचिन कुमार और गोविंद ने बताया कि दोनों चार दिनों से प्रमाणपत्र बनवाने के लिए कार्यालय का चक्कर लगा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed