{"_id":"689b9c81a1babece680c7178","slug":"bird-flu-five-poultry-farms-inspected-sampling-will-be-done-today-moradabad-news-c-15-1-mbd1014-707835-2025-08-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"बर्ड फ्लू : पांच पोल्ट्री फार्म हुई जांच, आज होगी सैंपलिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बर्ड फ्लू : पांच पोल्ट्री फार्म हुई जांच, आज होगी सैंपलिंग
विज्ञापन
मुरादाबाद। मंडल में बर्ड फ्लू के अलर्ट को देखते हुए जिले की टीमों ने छजलैट के पांच पोल्ट्री फार्मों की जांच की। जांच के दौरान कोई कमी नहीं पाई गई। एहतियात के तौर पर बुधवार को सैंपलिंग करने का निर्णय लिया गया है।
रामपुर जिले के बिलासपुर में मुर्गों में बर्ड फ्लू की पुष्टि होने के बाद अन्य जिलों में दहशत फैल गई है। डीएम अनुज सिंह के निर्देश पर मंगलवार को मुख्य पशु चिकित्साधिकारी सुनील दत्त प्रजापति के नेतृत्व में डॉक्टरों की टीम ने छजलैट ब्लाॅक के पांच पोल्ट्री फार्मों के मुर्गों और मुर्गियों की जांच की, लेकिन कोई गड़बड़ी नहीं मिल सकी। जिले में 26 पोल्ट्री फार्म मौजूद हैं। बुधवार को जिले के अन्य पोल्ट्री फार्म से सैंपलिंग करने का निर्णय लिया, ताकि कोई शक की गुंजाइश नहीं रह सके। सतर्कता बरतने के लिए पशु चिकित्साधिकारियों ने पोल्ट्री फार्म संचालकों से सफाई व्यवस्था दुरुस्त रखने की सलाह दी है।
पशु चिकित्साधिकारी ने बताया कि पोल्ट्री फार्मों से 95 सैंपल लेकर जांच के लिए भेजा था लेकिन लैब से रिपोर्ट निगेटिव आई थी।