फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   bird flu affecting poultry business

फिर हिला मुर्गा बाजार, नवरात्र बाद बर्ड फ्लू की मार

Sat, 22 Oct 2016 02:06 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद Updated Sat, 22 Oct 2016 02:06 AM IST
विज्ञापन
bird flu affecting poultry business
Alert of bird flu - फोटो : Demo Pic
नवरात्र के बाद अब बर्ड फ्लू मुर्गा बाजार के लिए समस्या बन गया है। भले ही बर्ड फ्लू ने अभी दिल्ली में पांव पसरा हो, लेकिन इसकी हलचल मुरादाबाद तक पहुंच चुका है। पिछले दो दिनों में मुर्गे के कारोबार में करीब तीस फीसदी की गिरावट आई है।
विज्ञापन


पोल्ट्री फार्म वालों ने चूजे के लिए नए आर्डर देने बंद कर दिया हैै। हालांकि अभी बाजार में मुर्गे के रेट में कोई कमी नहीं आई है। देश की राजधानी दिल्ली में बर्ड फ्लू ने दस्तक दे दी है। दिल्ली सरकार के अनुसार हेल्पलाइन नंबर में चौबीस घंटे में 11 पक्षियों की मौत होने की जानकारी मिली है।
विज्ञापन


वहीं चिड़ियाघर में गुरुवार को तीन और पक्षियों की मौत हो गई। वहां के डियर पार्क के चार बतखों की भी मौत हो गई। चिड़ियाघर से 25 से ज्यादा पक्षियों के सैंपल जांच के लिए भेजे जा चुके हैं। इसका असर मुर्गे के कारोबार पर पड़ने लगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अकेले मुरादाबाद में पिछले दो दिनों में करीब तीस फीसदी की गिरावट आई हैै। पोल्ट्री फार्म वालों ने एहतियात बरतना शुरू कर दिया। चूजों के लिए नए आर्डर देना बंद कर दिए हैं। जिले में करीब पचीस बड़े पोल्ट्री फार्म संचालित हैं। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed