फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   bilili mohotase celebrated

विद्युत निगम ने आयोजित किया बिजली महोत्सव, उपलब्धियां बताईं

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 28 Jul 2022 12:42 AM IST
विज्ञापन
bilili mohotase celebrated
मुरादाबाद। विद्युत निगम ने आजादी का अमृत महोत्सव के तहत बिजली महोत्सव का आयोजन पंचायत भवन सभागार में किया। कार्यक्रम में विद्युत निगम द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी दी गई। पुरानी योजनाओं की प्रगति रिपोर्ट और नई योजनाओं में होने वाले कार्यों के विषय में बताया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती की वंदना और दीप प्रज्जवलन से हुआ। शहर के विभिन्न स्कूलों के विद्यार्थियों ने देशभक्ति गीतों पर नृत्य की शानदार प्रस्तुतियां दीं। इसके बाद अधीक्षण अभियंता शहरी संजय कुमार गुप्ता ने मुरादाबाद जनपद में नए उपकेंद्रों की स्थापना, विद्युत लाइनों को अंडरग्राउंड करना, रीवैंप योजना के अंतर्गत होने वाले कार्यों पर प्रकाश डाला। नुक्कड़ नाटक और लघु फिल्मों के माध्यम से देश की बिजली के क्षेत्र में उलब्धियां दर्शायी गईं। सौभाग्य योजना, कुसुम योजना, वन नेशन वन ग्रिड आदि विषयों पर महत्वपूर्ण जानकारियां दर्शकों को दी गईं। कार्यक्रम में अतिथि के रूप में शहर भाजपा विधायक रितेश गुप्ता, जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. शैफाली सिंह चौहान, एमएलसी गोपाल अंजान, सत्यपाल सैनी, जिलाधिकारी शैलेंद्र कुमार सिंह, मुख्य अभियंता विद्युत पंकज कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed