फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Bilari: Only two out of 32 complaints have been resolved.

बिलारी : 32 शिकायतों में से केवल दो का हुआ निस्तारण

Sun, 18 Oct 2026 02:45 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद Updated Sun, 18 Oct 2026 02:45 AM IST
विज्ञापन
Bilari: Only two out of 32 complaints have been resolved.
बिलारी। तहसील सभागार में शनिवार सुबह आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में विभिन्न विभागों की कुल 32 शिकायतें दर्ज हुईं। जिनमें से मौके पर केवल दो शिकायतों का ही निस्तारण हो पाया।
विज्ञापन

समाधान दिवस में एडीएम प्रशासन प्रफुल्ल त्रिपाठी, एसडीएम अमित सिंह, सीओ अशोक कुमार सिंह, तहसीलदार राजकुमार सिंह आदि अधिकारियों ने जनता की समस्याएं सुनीं। शिकायतें लेकर आए लोगों की पहले पंजीकरण काउंटर पर शिकायत दर्ज कर उन्हें स्लिप जारी की गई। दिवस में सर्वाधिक 11 शिकायतें राजस्व विभाग की आईं जिनमें से कई चकरोड पर अवैध कब्जे और राजस्व अभिलेखों में नाम संशोधन से संबंधित थीं। आपूर्ति विभाग की आठ, विकास विभाग छह, पुलिस विभाग चार, विद्युत विभाग की तीन और अन्य विभागों की दो शिकायतें आईं। मौके पर केवल दो शिकायतें ही निस्तारित हो पाईं। शेष 34 शिकायतें शीघ्र निस्तारण के लिए संबंधित विभागों को सौंप दी गईं।
विज्ञापन

खास बात यह रही कि दिवस में आईं तीन शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए उनके निस्तारण के लिए एसडीएम ने टीमें गठित कर दीं। इमरतपुर स्योंडारा गांव निवासी चरन सिंह की ओर से नाली और चकरोड पर अवैध कब्जा करने संबंधित शिकायत,ग्वारखेड़ा गांव निवासी मल्लू हुसैन की ओर से चकरोड पर पड़ोसी कृषकों द्वारा अवैध कब्जा कर लिए जाने संबंधी शिकायत और नगला गूजर गांव निवासी करन सिंह की ओर से चकरोड की भूमि को पड़ोसी कृषकों द्वारा अपने खेत में मिला लिए जाने की शिकायत की जांच करने के लिए राजस्व और पुलिस विभाग की संयुक्त टीमें गठित कर दी गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन



फोटो संख्या-08,09
खंडुआ के ग्रामीणों ने पात्र के राशन कार्ड न बनने की शिकायत की

बिलारी। ग्राम पंचायत खंडुआ के प्रशासक चौधरी रविंद्र सिंह के नेतृत्व में शनिवार दोपहर अनेक ग्रामीण तहसील कार्यालय पहुंचे। यहां अधिकारियों को ज्ञापन देकर पात्र ग्रामीणों के राशन कार्ड न बनने की शिकायत की। ग्रामीणों का कहना था कि पात्रता के आधार पर उनके नए राशन कार्ड बनने के लिए ग्राम पंचायत के प्रस्ताव के बाद बिलारी ब्लॉक के अधिकारियों की ओर से एक प्रस्ताव बनाकर आपूर्ति विभाग तहसील बिलारी को भेजा गया था। सभी आवेदकों ने अपने नए राशन कार्ड बनने के लिए ऑनलाइन आवेदन भी करा दिए थे लेकिन एक साल बीत जाने के बाद बावजूद उनके अभी तक नए राशन कार्ड नहीं बन पाए हैं। ज्ञापन देने वालों में अनिल कुमार, दिनेश कुमार, विजय सिंह, सोमपाल सिंह, अतर सिंह, जागन सिंह आदि मुख्य थे।


मोहम्मद सादिकपुर निवासी ग्रामीण ने राजस्व लेखपाल पर मृतक किसान की विरासत दर्ज करने के नाम पर सुविधा शुल्क लेने का आरोप लगाया है। मोहम्मद सादिकपुर निवासी गुड्डू सिंह की ओर से एसडीएम को दिए शिकायती पत्र में आरोप लगाया गया कि वर्ष 2021 में उसके ताऊ भीकम सिंह की मृत्यु हो गई थी। राजस्व अभिलेखों में मृतक की विरासत उसके नाम दर्ज करने के लिए तत्कालीन हल्का लेखपाल ने उससे सुविधा शुल्क ले लिया। बाद में न तो लेखपाल ने विरासत दर्ज की और न ही उससे लिए सुविधा शुल्क वापस दिया। ग्रामीण की शिकायत पर एसडीएम ने संबंधित लेखपाल को तलब कर लगे आरोप के बारे में जानकारी ली। लेखपाल द्वारा कोई संतोषजनक जवाब न देने पर एसडीएम ने इस मामले में तहसीलदार मानसी बैसोया को जांच सौंप दी है।



स्थानीय तहसील में संपूर्ण समाधान दिवस के आयोजन के दौरान एक दिव्यांग शिकायतकर्ता की प्रति तहसीलदार राजकुमार सिंह ने खास हमदर्दी दिखाई और दिव्यांग के पास जाकर जमीन पर बैठकर उसकी समस्या सुनी। नगर के मोहल्ला पैंठ बाजार में अस्पताल रोड निवासी वृद्ध दिव्यांग हरपाल सिंह अपनी शिकायत लेकर समाधान दिवस में पहुंचे थे।हरपाल सिंह के मोहल्ले में नगरपालिका के ठेकेदार द्वारा नाला खुदाई का धीमी गति से कराया जा रहा है। हरपाल सिंह यह समस्या लेकर पहुंचे थे कि उनके मोहल्ले में नाला निर्माण और सड़क निर्माण जल्दी पूरा कराया जाए। हरपाल सिंह ट्राईसाइकिल से जैसे ही समाधान दिवस कक्ष के गेट पर पहुंचे तभी तहसीलदार राजकुमार सिंह भी जमीन पर बैठ गए और हरपाल सिंह की समस्या को सुनकर उसका शीघ्र समाधान कराने का भरोसा दिलाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed