फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Bilari Junior Engineer suspended in connection with youth's death by electrocution.

Moradabad News: करंट से युवक की मौत के मामले में बिलारी के जेई निलंबित

Tue, 13 Oct 2026 02:46 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद Updated Tue, 13 Oct 2026 02:46 AM IST
विज्ञापन
Bilari Junior Engineer suspended in connection with youth's death by electrocution.
बिलारी तहसील में एसडीएम को ज्ञापन देते मोहल्ला वीरनगर के नागरिक-संवाद
बिलारी । बिजली की एलटी लाइन नीचे होने से युवक की मौत के मामले में अवर अभियंता (जेई) शिवम वार्ष्णेय को निलंबित कर दिया गया है। मुख्य अभियंता शशांक अग्रवाल ने मामले का संज्ञान लेते हुए 12 अक्तूबर को निलंबन का आदेश जारी किया। 11 अक्तूबर को अमर उजाला में इस मामले को प्रमुखता से प्रकाशित किया गया था। इसके अगले दिन विभागीय स्तर पर कार्रवाई की गई।
विज्ञापन




मुख्य अभियंता कार्यालय से जारी आदेश के अनुसार, बिलारी टाउन के 33/11 केवी बिजली उपकेंद्र से निकलने वाले पोषक संख्या तीन की एलटी लाइन अत्यधिक नीचे थी। इसके कारण 10 अक्तूबर को सुबह करीब 9:50 बजे वीर नगर मोहल्ले में हादसा हुआ, जिसमें एक युवक की मौत हो गई। आदेश में इस घटना के लिए जेई शिवम वार्ष्णेय को प्रथम दृष्टया दोषी माना गया है। आदेश में कहा गया है कि बिजली लाइनों के रखरखाव से जुड़े कार्यों में लापरवाही और उदासीनता बरती गई। इसी आधार पर जेई को अग्रिम जांच और अनुशासनात्मक कार्रवाई के लिए तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है। निलंबन अवधि में उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता दिया जाएगा। मुख्य अभियंता ने संबंधित अधिकारियों को निलंबन के बाद जेई के स्थान पर दूसरे अवर अभियंता की तैनाती करने और अतिरिक्त कार्यभार की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए हैं। बिजली लाइन नीचे होने से हुए हादसे में युवक की जान जाने के बाद अब विभाग ने जिम्मेदारी तय करने की दिशा में कार्रवाई की है।

बिलारी तहसील में एसडीएम को ज्ञापन देते मोहल्ला वीरनगर के नागरिक-संवाद

बिलारी तहसील में एसडीएम को ज्ञापन देते मोहल्ला वीरनगर के नागरिक-संवाद

बिलारी तहसील में एसडीएम को ज्ञापन देते मोहल्ला वीरनगर के नागरिक-संवाद

बिलारी तहसील में एसडीएम को ज्ञापन देते मोहल्ला वीरनगर के नागरिक-संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed