{"_id":"61327f688ebc3e678e1fda5a","slug":"bikes-looted-from-firm-personnel-on-the-strength-of-weapons-bilari-news-mbd40143020","type":"story","status":"publish","title_hn":"गन प्वाइंट पर लेकर फर्मकर्मियों से लूटी बाइक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गन प्वाइंट पर लेकर फर्मकर्मियों से लूटी बाइक
विज्ञापन
मुरादाबाद। मुरादाबाद की एक एक्सपोर्ट फर्म में काम करके लौट रहे दो कर्मियों से तीन बदमाशों ने गन प्वाइंट पर बाइक लूट ली। विरोध करने पर उनको तमंचे की बट से मारा पीटा भी गया। फिलहाल पुलिस ने अज्ञात तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
यह घटना कुंदरकी बाईपास से सटे एक संपर्क मार्ग पर हुई है। कुंदरकी थाना क्षेत्र के ग्राम हाथीपुर चित्तू निवासी मोहम्मद रफी ने बताया कि वह मुरादाबाद की एक एक्सपोर्ट फर्म में काम करके अपने गांव के ही साथी कर्मी नजारूल के साथ घर लौट रहा था। रात्रि करीब दस बजे जब उनकी बाइक मुरादाबाद आगरा नेशनल हाईवे के कुंदरकी बाईपास से जुड़े कुतुबपुर अज्जू गांव को जाने संपर्क मार्ग पर एक ईंट भट्टे से के पास पहुंची। तभी उनकी बाइक के सामने से एक सफेद रंग की अपाचे बाइक को तीन युवक धकेल कर लाते हुए नजर आए। इन तीनों युवकों ने फर्म कर्मियों की बाइक को रोक ली। इसके बाद तीनों ने कहा कि उनकी बाइक में तेल खत्म हो गया है। यह कह वह तेल मांगने लगे। जब फर्म कर्मियों ने तेल देने के लिए मना किया तो उन तीनों युवकों ने उन्हेें गन प्वाइंट पर ले लिया और बाइक छीन ली।
आरोप है कि बाइक लूट का विरोध करने पर फर्म कर्मियों के साथ लुटेरों ने धमकी देते हुए तमंचे की बटें भी मारीं, जिसके बाद वह भयभीत होकर रह गए। बाइक लूटने के बाद तीनों बदमाश कुंदरकी बाईपास से होकर भार गए। सूचना मिलने पर कुंदरकी पुलिस पहुंची और घटना की जानकारी लेकर लुटेरों की तलाश में कांबिंग भी गई। लेकिन कोई सफलता नहीं मिल सकी। थानाध्यक्ष संदीप कुमार ने बताया कि अज्ञात लुटेरों के खिलाफ लूट की धारा में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जानकारी जुटाई जा रही है। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।