फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Bike riding farmer dies due to car collision

Moradabad News: कार की टक्कर से बाइक सवार किसान की मौत, बेटा घायल

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 10 May 2024 06:05 AM IST
विज्ञापन
Bike riding farmer dies due to car collision
बिलारी (मुरादाबाद)। मुरादाबाद-अलीगढ़ हाईवे पर फतेहपुर नत्था गांव के पास बृहस्पतिवार सुबह कार ने बाइक में पीछे से टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक सवार अहमदाबाद कसौरा गांव निवासी किसान ओमवीर सिंह (53) की मौत हो गई। ओमवीर अपने बेटे खेमपाल के साथ बाइक से रिश्तेदारी से घर लौट रहे थे।
विज्ञापन


बिलारी थाना क्षेत्र के गांव अहमदाबाद कसौरा निवासी ओमवीर सिंह खेती करते थे। ओमवीर बुधवार शाम छोटे बेटे खेमपाल के साथ रामपुर जनपद के शाहबाद थाना क्षेत्र बिचपुरी गांव में रिश्तेदारी में गए थे। बृहस्पतिवार सुबह पिता-पुत्र बाइक से घर लौट रहे थे। बाइक खेमपाल चला रहा था। जैसे ही इनकी बाइक मुरादाबाद-अलीगढ़ हाईवे पर फतेहपुर नत्था गांव के पास पहुंची। इसी दौरान सिहारी लद्दा संपर्क मार्ग की ओर मुड़े तो बिलारी की ओर से आ रही कार ने बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर के बाद ओमवीर सिर के बल सड़क पर गिर गए और खेमपाल सड़क किनारे जा गिरा। दोनों घायलों को 108 एंबुलेंस से सीएचसी भेजा गया, जहां डॉक्टरों ने ओमवीर को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

ओमवीर की मौत की सूचना पर उनकी पत्नी नन्ही देवी, बहन राजोदेवी और परिजन सीएचसी पहुंचे। किसान का बड़ा बेटा उमेश कुमार आंबेडकर नगर जिले के एक थाने में सिपाही है। ओमवीर के भतीजे अनिल कुमार ने इस मामले में अज्ञात कार चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बाइक सवार पिता-पुत्र हेलमेट नहीं लगाए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed