फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Bike riders beaten up, son of former councilor arrested

Moradabad News: बाइक सवारों को पीटा, पूर्व सभासद का बेटा गिरफ्तार

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 01 May 2024 05:21 AM IST
विज्ञापन
Bike riders beaten up, son of former councilor arrested
ठाकुरद्वारा (मुरादाबाद)। नगर में काशीपुर रोड पर धोबियान मस्जिद के पास बाइक और टेंपो में भिड़ंत हो गई। हादसे के बाद टेंपो चालक ने साथियों के साथ मिलकर बाइक सवार अली हसन और मोहम्मद यासीन के साथ मारपीट की। इसका एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
विज्ञापन

उत्तराखंड के ऊधमसिंह नगर जिले के कुंडा थाना क्षेत्र के गांव श्याम नगर निवासी अली हसन भाई मोहम्मद यासीन के साथ बाइक से शादी समारोह का सामान लेने के लिए ठाकुरद्वारा आ रहा था। ठाकुरद्वारा में काशीपुर रोड पर धोबियान मस्जिद के पास बाइक और टेंपो में टक्कर हो गई। हादसे के बाद बाइक सवार व टेंपो चालक में आपस में गाली-गलौज और मारपीट करने लगे। इस बीच टेंपो चालक नगर के मछली बाजार निवासी पूर्व सभासद शरीफ के बेटे मोहम्मद रईस व मोहल्ले और परिवार के लोगों को बुला लिया। जिन्होंने दोनों बाइक सवार अली हसन और मोहम्मद यासीन के साथ मारपीट की। सूचना पर पहुंची पुलिस मोहम्मद रईस को पकड़कर कोतवाली ले आई। अली हसन ने मोहम्मद रईस के खिलाफ पुलिस में मारपीट की रिपोर्ट दर्ज कराई। जिस पर पुलिस ने पूर्व सभासद के पुत्र मोहम्मद रईस को शांति भंग करने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया और उसका चालान का एसडीएम कोर्ट में पेश किया गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article