फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Bike rider killed in a road accident

Moradabad News: सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 02 Oct 2023 01:03 AM IST
विज्ञापन
Bike rider killed in a road accident
पाकबड़ा। रामपुर मुरादाबाद बाईपास पर उमरी सब्जीपुर गांव के पास रविवार की रात अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। बाइक सवार की मौके पर मौत हो गई। हादसे के बाद चालक वाहन के साथ भाग निकला। पुलिस टक्कर मारने वाले वाहन की तलाश में जुट गई है।
विज्ञापन

अमरोहा जिले के डिडौली थाना क्षेत्र के गांव पंयाती कला निवासी नजाकत अली (35) रविवार की रात साढ़े नौ बजे बाइक से घर जा रहा था। रामपुर - मुरादाबाद बाईपास पर उमरी सब्जीपुर गांव के पास बाइक सवार को पीछे से किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। वाहन से कुचलने पर युवक की मौके पर मौत हो गई।
विज्ञापन

थाना प्रभारी राजीव शर्मा ने बताया कि बाइक सवार किसी फैक्ट्री में मजदूरी करता था। उसकी शादी हो चुकी है। उसके तीन बच्चे भी हैं। हादसा किस वाहन से हुआ है। इसकी जांच के लिए सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है। शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed