फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Bike rider injured in collision with unknown vehicle, referred to Meerut

Moradabad News: अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार घायल, मेरठ रेफर

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 08 Mar 2026 02:05 AM IST
विज्ञापन
Bike rider injured in collision with unknown vehicle, referred to Meerut
कुंदरकी। शनिवार को कुंदरकी-डींगरपुर मार्ग पर हरियाना अड्डे के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों ने युवक को सीएचसी पर पहुंचाया, यहां पर प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल को रेफर कर दिया।
विज्ञापन

बताते हैं कि बिलारी थाना क्षेत्र के ग्राम बीरमपुर निवासी कारपेंटर शाहेवान क्षेत्र के ही हरियाना अड्डे पर एक दुकान पर काम करता है। शनिवार की दोपहर में वह अपनी बाइक से जौहर की नमाज पढ़ने के लिए मस्जिद जा रहा था। इसी दौरान रास्ते में किसी अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वह सड़क पर गिरकर घायल हो गया। युवक को राहगीरों की मदद से सीएचसी ले जाया गया, जहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया। वहां पर भी हालत में सुधार नहीं होने पर डॉक्टरों ने उसको मेरठ रेफर कर दिया जहां पर उसका इलाज जारी है। वहीं कारपेंटर शाहेवान की तबीयत को लेकर परिजन से चिंतित हैं। वहीं दूसरे सड़क हादसे में मैनाठेर थाना क्षेत्र के ग्राम गुरेर निवासी गुलाम मुस्तफा घायल हुआ है जिसका भी सीएचसी पर इलाज कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed