फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Bike rider injured in car and bike collision

कार और बाइक में टक्कर से बाइक सवार युवक घायल

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 03 Feb 2021 02:23 AM IST
विज्ञापन
Bike rider injured in car and bike collision
संभल। असमोली थाना क्षेत्र के एंचोड़ा कंबोह में कार और मोटरसाइकिल की आमने सामने की टक्कर हो गई। मोटरसाइकिल सवार युवक घायल हो गया। उसको संभल के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

अमरोहा जिले के सैदनगली थाना क्षेत्र में स्थित गांव सौंत निवासी हुकुम सिंह एंचोड़ा कंबोह में अपने मामा गिरिराज के यहां पर आया था। मंगलवार को शाम साढ़े चार बजे घर वापस जाते समय सैदगगली-मनोटा मार्ग पर एचोड़ा कंबोह में सैदनगली की तरफ से आ रही तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। टक्कर लगने से बाइक सवार हुकम सिंह घायल हो गया। ग्रामीणों ने हुकम सिंह के मामा गिरिराज सूचना दी। जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंचे गिरिराज ने हुकम सिंह को निजी अस्पताल में भर्ती कराया। चालक कार को छोड़कर मौके से भाग गया। असमोली की पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची और कार अपने कब्जे में लिया। असमोली के थाना प्रभारी रणवीर सिंह ने कहा कि तहरीर मिलने पर कार चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। इसके बाद कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed