फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Bike rider dies after being hit by an unknown vehicle

Moradabad News: अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार की गई जान

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 27 Mar 2026 02:38 AM IST
विज्ञापन
Bike rider dies after being hit by an unknown vehicle
जसपुर। अज्ञात वाहन की चपेट में आकर यूपी के सीमावर्ती क्षेत्र निवासी बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों ने उसे सरकारी अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

यूपी के जिला मुरादाबाद के थाना ठाकुरद्वारा के ग्राम टांडा अफजल, सुरजननगर निवासी कपिल कुमार (32) बृहस्पतिवार को अपनी माता मुन्नी देवी को दवाई दिलाने के लिए जसपुर आ रहा था। अचानक भूतपुरी मार्ग पर बहादुर पेट्रोल पंप के पास पीछे से आ रहे अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक को अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर लगने से वह और उसकी मां बाइक समेत सड़क पर गिर गए।
विज्ञापन

हादसे में कपिल गंभीर रूप से घायल हो गया जबकि उसकी मां सुरक्षित बच गई। राहगीरों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। गंभीर रूप से घायल कपिल कुमार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। वहां डाॅक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने शव को काशीपुर मोर्चरी में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। युवक के साढ़ू ने बताया कि कपिल की एक बेटी और एक बेटा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोतवाल राजेंद्र सिंह डांगी ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। घटना के बाद अज्ञात चालक वाहन लेकर भाग गया। जिसे सीसीटीवी की मदद से तलाश किया जा रहा है। मामले में अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। घटना की जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed