फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Bike fell into the pond, woman died, husband is serious

Moradabad News: तालाब में गिरी बाइक, महिला की मौत, पति गंभीर

Wed, 19 Mar 2025 01:23 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद Updated Wed, 19 Mar 2025 01:23 AM IST
विज्ञापन
Bike fell into the pond, woman died, husband is serious
बिलारी। थाना क्षेत्र के थांवला गांव के कर्बला तालाब में मंगलवार देर रात बाइक सवार पति पत्नी बाइक समेत डूब गए। पत्नी की तालाब में डूबकर मौके पर ही मौत हो गई जबकि पति की हालत गंभीर बनी हुई है। बिलारी पुलिस ने घटनास्थल पर जाकर जांच की है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के मिलक नगला गांव निवासी राजकुमार की पत्नी बब्ली 25 वर्ष बुखार से पीड़ित थी। तबीयत बिगड़ने पर राजकुमार पत्नी बब्ली को बाइक से निकटवर्ती मोहम्मद इब्राहीमपुर गांव में एक निजी चिकित्सक के पास दवाई दिलाने चला गया। देर रात लगभग नौ बजे दंपती दवा लेकर मोहम्मद इब्राहीमपुर से थांवला को जाने वाले मुख्य सड़क मार्ग पर होते हुए वापस अपने गांव मिलक नगला लौट रहे थे।
विज्ञापन

जैसे ही उनकी बाइक मोहम्मद इब्राहीमपुर और थांवला गांव के बीच थांवला के रकबे में आने वाले कर्बला तालाब के पास पहुंची तभी अचानक बाइक चला रहे राजकुमार की आंख में कीड़ा गिर गया और बाइक असंतुलित होकर सीधे कर्बला तालाब में चली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

दंपती बाइक समेत तालाब में डूब गए इस दौरान तालाब के निकट से होकर गुजर रहे मोहम्मद इब्राहीमपुर गांव निवासी समाजसेवी मोहम्मद वसीम एडवोकेट ने तालाब के किनारे पर पानी में उछाल होने जैसी आहट महसूस की। करीब जाकर देखा तब राजकुमार का हाथ दिखाई देने लगा। मोहम्मद वसीम साहस जुटाकर तालाब में कूद गए और हाथ पकड़कर तालाब से खींचकर राजकुमार को बाहर निकाल लिया।
राजकुमार तब तक बेहोश हो चुका था इस वजह से वह यह नहीं बता पाया कि उसकी पत्नी बब्ली भी तालाब में डूब गई है। मोहम्मद वसीम ने अन्य ग्रामीणों को भी सूचना देकर मौके पर बुला लिया।

राजकुमार पड़ाेसी गांव का होने की वजह से ग्रामीणों ने उसे पहचान लिया और उसके घर खबर भेजकर परिजनों को मौके पर बुला लिया। परिजनों ने ही मौके पर आकर यह बताया कि राजकुमार की पत्नी बब्ली भी उसके साथ थी। बब्ली का भी पता लगाया जाए वह कहां है। राजकुमार के परिजनों और अन्य ग्रामीणों ने कर्बला तालाब में घुसकर बब्ली को भी बाहर निकाल लिया लेकिन तब तालाब में डूब जाने से उसकी मौत हो चुकी थी। बब्ली को परिजन निजी वाहन से उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिलारी लेकर आए। यहां चिकित्सक ने देखते ही मृत घोषित कर दिया। राजकुमार को चंदौसी के निजी अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है। समाचार भेजे जाने तक राजकुमार की हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed