फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Bike collides with hydra on highway, hotel employee dies

Moradabad News: हाईवे पर हाइड्रा से टकराई बाइक, होटल कर्मचारी की मौत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 23 May 2025 02:19 AM IST
विज्ञापन
Bike collides with hydra on highway, hotel employee dies
मूंढापांडे (मुरादाबाद)। मूंढापांडे थाना क्षेत्र में हाईवे पर बुधवार रात करीब साढ़े 11 बजे गनेशघाट होटल के पास हाइड्रा से बाइक टकरा गई। हादसे में होटल कर्मचारी अर्जुन (42) की मौत हो गई।
विज्ञापन

मूंढापांडे के भीतखेड़ा निवासी विकास ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसका भाई अर्जुन रामपुर के सिविल लाइंस क्षेत्र स्थित एक होटल में काम करता था। बुधवार रात ड्यूटी खत्म होने के बाद वह बाइक से घर लौट रहा था। गनेशघाट होटल के पास आगे चल रहे हाइड्रा चालक ने अचानक ब्रेक लगा दिए। इससे अनियंत्रित होकर अर्जुन की बाइक हाइड्रा से टकरा गई। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन

सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को रामपुर जिला अस्पताल भिजवा दिया, जहां इलाज के दौरान उसकी माैत हो गई। अर्जुन के परिवार में पत्नी मुन्नी, बेटा विवेक, अभिषेक, बेटी चंचल व काजल हैं। एसएचओ राजीव कुमार शर्मा ने बताया कि हाइड्रा को कब्जे में लेने के साथ ही चालक को भी हिरासत में ले लिया गया है। तहरीर के आधार पर केस दर्ज किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article