फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Bike collides with electric pole, youth dies

Moradabad News: बिजली के खंभे से टकराई बाइक, युवक की मौत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 06 Mar 2026 02:28 AM IST
विज्ञापन
Bike collides with electric pole, youth dies
ठाकुरद्वारा/ डिलारी। होली मिलने के लिए जीजा के घर जा रहे युवक की तेज रफ्तार बाइक असंतुलित होकर बिजली के खंभे से टकरा गई। हादसे में युवक की मौके पर मौत हो गई जबकि उसका दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन

थाना डिलारी के गांव रहटा माफी निवासी विशेष कुमार सैनी (22) पुत्र भजन सिंह बुधवार को गांव के ही अपने दोस्त मिथुन के साथ सुरजननगर निवासी अपने चचेरे जीजा मनीष कुमार के यहां होली मिलने के लिए जा रहा था। करनपुर सुरजनगर मार्ग पर उसकी तेज रफ्तार बाइक असंतुलित होकर हरी मंडप के पास सड़क किनारे खड़े बिजली के खंभे से टकरा गई। बाइक को विशेष सैनी चला रहा था। उसका सिर बिजली के खंभे से टकराने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन

सूचना पर पहुंची एंबुलेंस दोनों को ठाकुरद्वारा नगर के सरकारी अस्पताल में लेकर पहुंची। वहां डॉक्टर ने विशेष सैनी को मृत घोषित कर दिया। जबकि मिथुन को गंभीर हालत में निजी एंबुलेंस से काशीपुर भेज दिया गया। उसके जीजा मनीष कुमार ने बताया कि वह तो उस समय रहटामाफी में ही अपनी ससुराल में थे। उन्हें पता नहीं की विशेष कहां जा रहा था। जबकि विशेष सैनी के बड़े भाई गजराम सिंह का कहना है कि उसका छोटा भाई गांव से ही सुरजननगर मार्ग पर जा रहा था। विशेष सैनी अविवाहित है। उसकी मौत से परिवार में होली की खुशियां गम में बदल गई। परिजन रो-रोकर बेहाल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना पर पुलिस अस्पताल में पहुंची। पंचायत नामा भरकर उसे पोस्टमार्टम भिजवाने की कार्रवाई शुरू की लेकिन इससे पहले ही विशेष सैनी के शव को उसके परिजनों ने बिना पोस्टमार्टम कराए निजी एंबुलेंस से अपने घर ले गए।
इस बारे में कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक मनोज परमार का कहना है कि दुर्घटना किसी वाहन से नहीं हुई थी परिजन अपनी मर्जी से उसके शव को ले गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed