फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   bijnor based trainee sub inspector died in moradabad

शाहजहांपुर में तैनात बिजनौर निवासी प्रशिक्षु दरोगा की ब्रेन हेमरेज से मौत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 19 Jan 2021 02:29 AM IST
विज्ञापन
bijnor based trainee sub inspector died in moradabad
ब्रेन हेमरेज से जान गंवाने वाले प्रशिक्षु दरोगा शेर सिंह का फाइल फोटो। - फोटो : CITY
मुरादाबाद। पीटीएस मुरादाबाद में प्रशिक्षणरत दारोगा शेर सिंह की रविवार देर रात ब्रेन हैमरेज से मौत हो गई। शेर सिंह मूल रूप से बिजनौर के रहने वाले हैं, शाहजहांपुर में हेड कांस्टेबल से प्रोन्नत होकर दरोगा बने थे। मुरादाबाद में उनका प्रशिक्षण चल रहा था।
विज्ञापन

पीटीएस मुरादाबाद के सीओ देवेंद्र सिंह ने बताया कि थाना चांदपुर के गांव रसूलपुर नगला निवासी शेर सिंह एक दिसंबर से प्रशिक्षणरत थे। 16 जनवरी को उनकी तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वहां हालत में सुधार न होने पर हायर सेंटर रेफर किए जाने के बाद परिवार वालों ने उन्हें शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया था। जहां उपचार के दौरान रविवार देर रात उन्होंने दम तोड़ दिया। शेर सिंह के दो पुत्र व दो पुत्रियां हैं। चारों का विवाह हो चुका है। पुलिस ने उनके शव का पोस्टमार्टम कराया। जिसमें दरोगा की मौत ब्रेन हेमरेज से होना बताई गई है। ढाई वर्ष बाद शेर सिंह सेवानिवृत्त होने वाले थे।
विज्ञापन

साक्षात्कार से पहले बिगड़ी थी हालत
दरोगा शेर सिंह के बड़े पुत्र योगेंद्र कुमार ने बताया कि शाहजहांपुर से एक दिसंबर 2020 को वह मुरादाबाद पुलिस ट्रेनिंग स्कूल में दरोगा की ट्रेनिंग के लिए आए थे। 16 जनवरी को उनका सुबह दस बजे से डीआईजी पीटीएस के समक्ष साक्षात्कार था। लेकिन इससे पहले ही सुबह करीब 7:30 बजे उनकी हालत अचानक खराब हो गई। जिस पर पीटीएस के अधिकारियों व साथी पुलिसकर्मियों ने उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराने के साथ इसकी सूचना भी परिवार को दी थी। परिवार के लोग जब अस्पताल पहुंचे तो डाक्टरों ने उन्हें अटैक पड़ने की बात कहते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया था। इसके बाद उन्हें एक निजी अस्पताल ले गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed