फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   big mistake to prepare corona report

कोरोना रिपोर्ट तैयार करने में स्वास्थ्य विभाग की बड़ी लापरवाही

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 14 Apr 2020 02:21 AM IST
विज्ञापन
big mistake to prepare corona report
मुरादाबाद। कोरोना पॉजिटिव की रिपोर्ट तैयार करने में सोमवार को स्वास्थ्य विभाग की बड़ी चूक उजागर हुई है। स्वास्थ्य विभाग ने कॉसमॉस में भर्ती नौगावां सादात निवासी जिस 66 वर्षीय हसन अब्बास को स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट में पॉजिटिव बताया गया था वास्तव में वह निगेटिव निकला। आईएफटीएम में नौ अप्रैल से क्वारंटीन जिस युवक को रिपोर्ट में निगेटिव दर्शाया गया था वह पॉजिटिव निकला है। युवक का संबंध तब्लीगी जमात से है।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक यातायात सतीश चंद्र ने बताया कि सीएमओ कार्यालय से कोरोना पॉजिटिव मरीजों की सूची में नौगांवा सादात निवासी हसन अब्बास का नाम भी गलती से दर्ज हो गया था। लखनऊ से इस रिपोर्ट को क्रास चेक करने पर पता चला कि कॉसमॉस में भर्ती हसन अब्बास की रिपोर्ट निगेटिव है। एसपी यातायात ने स्पष्ट किया कि सोमवार को जिले में कोरोना पॉजिटिव केस 17 ही सामने आए हैं। लेकिन रिपोर्ट में आईएफटीएम में क्वारंटीन एक युवक का पॉजिटिव लिस्ट में दर्ज होने से छूट गया था। उसके स्थान पर हसन अब्बास का नाम दर्ज हो गया था। चूक उजागर होने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने सोमवार को देर रात दूसरी लिस्ट जारी की है। 17 कोरोना पॉजिटिव मरीजों की इस लिस्ट में आईएफटीएम में क्वारंटीन एक युवक का नाम हसन अब्बास के स्थान पर जुड़ा है। सीएमओ का कहना है कि जल्दबाजी में रिपोर्ट तैयार होने की वजह से चूक हो गई थी। जिसे सुधार लिया गया है। नई लिस्ट के अनुसार कोरोना पॉजिटिव में टीएमयू से तीन, एमआईटी से सात और आईएफटीएम से सात मरीज शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed