फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Bhawana Gas Agency's warehouse sealed in Thakurdwara

Moradabad News: ठाकुरद्वारा में भावना गैस एजेंसी का गोदाम सील

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 14 Mar 2026 01:36 AM IST
विज्ञापन
Bhawana Gas Agency's warehouse sealed in Thakurdwara
ठाकुरद्वारा। नगर की भावना गैस एजेंसी सिलिंडर के अधिक दाम वसूलने के आरोप में घिर गई है। आपूर्ति विभाग की टीम ने शुक्रवार रात में फरीदनगर रोड पर स्थित इस गैस एजेंसी के गोदाम को सील कर दिया। डीएसओ ने बताया कि शनिवार को इस एजेंसी के सिलिंडरों के स्टॉक की जांच की जाएगी।
विज्ञापन

इस एजेंसी द्वारा अधिक दाम में सिलिंडर बेचने की शिकायत कुछ लोगों ने डीएम से की थी। समय से सिलिंडर न देने के आरोप भी लगाए थे। डीएम के निर्देश पर डीएसओ अजय प्रताप सिंह ने ठाकुरद्वारा के पूर्ति निरीक्षक जयवीर सिंह, अनिल कुमार, अमित कुमार को जांच के लिए भेजा, जबकि रात में वह खुद भी वहां पहुंच गए। शुक्रवार रात को पहले गैस एजेंसी के आफिस में जांच की गई।
विज्ञापन

पता चला है कि वहां मौजूद कर्मचारी आपूर्ति विभाग की टीम के सवालों के संतोषजनक जवाब नहीं दे सके। इसके बाद एजेंसी के फरीदनगर रोड स्थित गोदाम पर जाकर भी कर्मचारियों से पूछताछ की गई। इस दौरान पांच किलोग्राम के सिलिंडर स्टॉक के मुकाबले कम पाए गए। इसके बाद डीएसओ के निर्देश पर गैस गोदाम सील कर दिया गया। डीएसओ ने बताया कि शनिवार को गोदाम के स्टॉक की विस्तार से जांच की जाएगी। जरूरत के हिसाब से आगे की कार्रवाई करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed