फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Bhavana Gas Agency's warehouse sealed for selling cylinders at higher prices

Moradabad News: अधिक दाम में सिलिंडर बेचने पर भावना गैस एजेंसी का गोदाम सील

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 14 Mar 2026 02:29 AM IST
विज्ञापन
Bhavana Gas Agency's warehouse sealed for selling cylinders at higher prices
ठाकुरद्वारा। पूर्ति विभाग ने डीएम के आदेश पर शुक्रवार देर रात फरीदनगर रोड पर स्थित भावना भारत गैस सर्विस के गोदाम को सील कर दिया है। एजेंसी स्वामी पर अधिक दाम पर सिलिंडर बेचने की शिकायत डीएम से की गई थी। जिस पर कार्रवाई हुई है। गोदाम की विस्तृत जांच शनिवार को पूर्ति विभाग की टीम करेगी।
विज्ञापन

डीएम को शिकायत मिली थी कि नगर की भावना भारत गैस सर्विस से सिलिंडर को अधिक दामों पर बेचा जा रहा है। गैस की आपूर्ति भी उपभोक्ताओं को समय से नहीं की जा रही है और उन्हें परेशान किया जा रहा है। डीएम के आदेश पर डीएसओ अजय प्रताप सिंह ने ठाकुरद्वारा के पूर्ति निरीक्षक जयवीर सिंह और अनिल कुमार, अमित कुमार की टीम जांच के लिए बनाई। टीम ने पहले भावना भारत गैस एजेंसी के नगर कार्यालय पर जाकर जांच की। वहां पर मौजूद कर्मचारी टीम को कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे सके।
विज्ञापन

जिस पर टीम ने एजेंसी के फरीदनगर रोड स्थित गोदाम पर जाकर जांच की। प्रारंभिक जांच के दौरान डीएसओ भी पहुंच गए। जांच के दौरान वहां पर पांच किलो के सिलिंडर कम मिले। पूर्ति निरीक्षक ने बताया कि कर्मचारी गैस की आपूर्ति से संबंधित बिलिंग भी नहीं दिखा सके। इस पर रात अधिक हो जाने के कारण गोदाम को सील कर दिया गया है। इसकी विस्तृत जांच शनिवार को की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed