{"_id":"6aa466d1eaf08b987408f066","slug":"bharat-vikas-parishad-honored-meritorious-students-and-a-teacher-moradabad-news-c-277-1-smbd1007-115392-2026-09-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: भारत विकास परिषद ने मेधावियों व शिक्षक को किया सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: भारत विकास परिषद ने मेधावियों व शिक्षक को किया सम्मानित
विज्ञापन
कांठ। भारत विकास परिषद शाखा कांठ की ओर से शुक्रवार को गुरु वंदन-छात्र अभिनंदन कार्यक्रम के तहत डीएसएम इंटर कॉलेज में मेधावी छात्र-छात्राओं और सर्वश्रेष्ठ शिक्षक को सम्मानित किया गया।
परिषद के शाखा अध्यक्ष महेशचंद्र गुप्ता ने कहा कि अच्छी शिक्षा से ही देश और समाज का विकास संभव है। विद्यार्थियों को शिक्षा ग्रहण करने में बिल्कुल भी लापरवाही नहीं बरतनी चाहिए। सचिव गौरव बिश्नोई ने परिषद के सामाजिक कार्यों के बारे में विस्तार से बताया। रजत प्रभाकर ने कहा संगठन संपर्क, सेवा, समर्पण, सहयोग और संस्कार के मूलमंत्र पर कार्य कर रहा है।
इस दौरान छात्र विश्व प्रताप सिंह, मोहम्मद अब्दुल्ला, गणेश कुमार, अल्तशा, आफिया नूर, स्वीटी, अंशु और अतुफा अंसारी को अपनी-अपनी कक्षाओं में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर प्रशस्ति-पत्र और शील्ड देकर सम्मानित किया गया। वहीं विद्यालय के सर्वश्रेष्ठ शिक्षक मसूद हुसैन आबिदी को भी बेहतर शिक्षण के लिए प्रशस्ति-पत्र व स्मृति चिह्न भेंट किया गया। कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. कुमार देव अवस्थी ने सभी का आभार जताया। संचालन परिषद के पूर्व सचिव रजत प्रभाकर ने किया। इस अवसर अध्यक्ष महेशचंद्र गुप्ता, सचिव गौरव बिश्नोई, राजेश शर्मा, सुरेश चौहान, प्रद्युमन बिश्नोई, पंकज कुमार, विष्णु अवतार उर्फ पिंकल प्रजापति, पुनीत चौहान, दीपक चौहान, भगवान सिंह, सोमवीर सिंह, प्रमोद बिश्नोई, राजेंद्र राठौर, सतपाल सिंह आदि रहे।