फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Bharat Mata ki Jai reverberated during the Tiranga Yatra

Moradabad News: तिरंगा यात्रा में गूंजे भारत माता के जयकारे

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 20 Jan 2025 02:13 AM IST
विज्ञापन
Bharat Mata ki Jai reverberated during the Tiranga Yatra
मुरादाबाद। भाजपा ने गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में रविवार को कंपनीबाग स्थित गांधी पार्क से लेकर लाइनपार के रामलीला मैदान तक तिरंगा यात्रा निकाली। यात्रा में भारत माता की जय के जयकारों ने देशभक्ति की भावना जागृत की। तिरंगा यात्रा में कारों के शामिल होने के कारण मार्ग में जगह-जगह जाम लग गया। पुलिस ने किसी प्रकार यातायात को नियंत्रित किया।
विज्ञापन

भाजपा की तिरंगा यात्रा को कंपनी बाग स्थित गांधी पार्क में नगर विधायक रितेश गुप्ता ने तिरंगा झंडा लहराकर रवाना किया। तिरंगा यात्रा गांधी पार्क से प्रारंभ होकर फव्वारा चौक, दिल्ली रोड होते हुए निकाली गई। इस दौरान आयकर भवन से लेकर फव्वारा चौक और लोकोशेड पुल पर जाम लग गया था। यात्रा रामलीला मैदान लाइनपार पहुंचकर समाप्त हुई। तिरंगा यात्रा का कई जगह पर स्थानीय लोगों ने स्वागत किया।
विज्ञापन

यात्रा में बड़ी संख्या में दोपहिया और चार पहिया वाहन शामिल रहे। वाहनों पर सवार सैकड़ों युवकों ने हाथों में तिरंगा लहराते हुए भारत माता की जय के जयकारे लगाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed