{"_id":"583b44834f1c1b1d2a08894b","slug":"bharat-band-ko-na","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारत बंद को व्यापारी संगठनों की ‘ना’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भारत बंद को व्यापारी संगठनों की ‘ना’
ब्यूरो/अमर उजाला, मुरादाबाद
Updated Mon, 28 Nov 2016 02:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इसमें सभी दलों और व्यापारियों से भी बंद में शामिल होने की अपील की जा रही है। भारत बंद कल होगा, लेकिन व्यापारियों ने बंद को समर्थन नहीं देने की घोषणा भी पहले की दी। मुरादाबाद के सभी व्यापार मंडलों सोमवार को बाजार खुला रखेंगे। इसके अलावा पुलिस से भी बाजार बंद के दौरान सुरक्षा उपलब्ध कराने की अपील की है।
सोमवार को कांग्रेस के भारत बंद को किसी कीमत पर बंद नहीं किया जाएगा। जो लोग काले धन का समर्थन कर रहे हैं वे ही बंद का समर्थन करेंगे। हमारे संगठन से जुड़े सभी व्यापारी दुकानें खोलेंगे।
-विपिन गुप्ता, कार्यकारी जिलाध्यक्ष, उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल कंछल गुट
बंद को हमारा कोई समर्थन नहीं है। सर्राफा बाजार भी खोला जाएगा। बंद कराने के दौरान अगर व्यापारियों से बदतमीजी होती है तो इसकी जिम्मेदारी पुलिस प्रशासन की होगी।
विज्ञापन
-नीरज अग्रवाल, अध्यक्ष, श्री सर्राफा कमेटी बाजार गंज
व्यापार मंडल को समर्थन देने का कोई आधार ही नहीं है। हम सभी बाजार खुले रखेंगे। हमारी पुलिस अधिकारियों से अपील है कि सुरक्षा के इंतजाम करें और सुनिश्चित करें कि किसी व्यापारी के साथ बदसलूकी न हो।
-नीरज बंसल, महानगर अध्यक्ष उद्योग व्यापार मंडल
व्यापारी किसी राजनीतिक दल के बजाय व्यापारी संगठनों से जुड़े हैं। हमारे पास व्यापारी संगठनों का ऊपर से कोई निर्देश नहीं आया है तो ऐसे में बाजार बंद करने का मतलब ही नहीं बनता।
-नवीन रस्तोगी, महामंत्री, श्री सर्राफा कमेटी मंडी चौक
आर्य समाज भी नहीं करेगा बंद का समर्थन
मुरादाबाद। आर्य समाज स्टेशन रोड पर रविवार को साप्ताहिक अधिवेशन का प्रारंभ यज्ञ से किया गया। पंडित सतीश आर्य ने यज्ञ संपंन कराया। वैदिक संध्या में रमेश आर्य ने भजन प्रस्तुत किए। वक्ताओं ने नोटबंदी को राष्ट्र की एकता व सुरक्षा के लिए साहसिक कदम बताते हुए कहा कि कश्मीर शांत हो गया है व चीन को जाने वाली करेंसी रूक गयी है। सभी ने कहा कि आज होने वाले भारत बंद का आर्य समाज समर्थन नहीं करेगा। इस अवसर पर डा. अभय श्रोत्रिय, उमेशचंद्र आर्य, सुदर्शन आर्य रहे। आर्य समाज हिमगिरी कालोनी में पंडित वीरेंद्र आर्य ने यज्ञ संपंन कराया और कहा कि वेदों में बताए गए पांच यज्ञ करने से जीवन को सफल बनाया जा सकता है। यशपाल आर्य ने भजनों की प्रस्तुति दी।
कांग्रेेसियों ने व्यापारियों से मांगा समर्थन
भारत बंद को मुरादाबाद में सफल बनाने के लिए कांग्रेसियों ने अपना ताकत झोंकी। रविवार को कांग्रेस की जिला और महानगर कार्यकारिणी के पदाधिकारियों ने कार्यकर्ताओं के साथ बाजारों में घूमकर बंद को सफल बनाने के लिए जनसंपर्क किया। इस दौरान जिलाध्यक्ष डा. एपी सिंह, महानगर अध्यक्ष अनुभव मेहरोत्रा, असद मौलाई, विवेक भटनागर, गोपाल द्विवेदी आदि रहे।
भारत बंद को लेकर पुलिस अलर्ट
मुरादाबाद (ब्यूरो)। नोटबंदी को लेकर भारत बंद के ऐलान के बाद पुलिस बल को भ्ाी अलर्ट कर दिया गया है। कहीं भी किसी प्रकार की कोई घटना या हंगामा न हो इसके लिए निर्देशित किया गया है।
इस दौरान सभी थानेदार और सीओ अपने-अपने क्षेत्र में भ्रमण पर रहेंगे। जबकि बाजार में भी फोर्स की तैनाती कर दी गई है। बता दें आठ नवंबर को 1000 और 500 के नोट बंद करने का ऐलान किया गया था। इस कारण कई राजनीतिक संगठनों ने 28 नवंबर को भारत बंद का ऐलान किया गया है। सोमवार को कहीं कोई घटना या हंगामा न हो इसके लिए सीओ और थानेदारों को निर्देशित किया गया।