फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   bharat band fail in moradabad

भारतबंद फेल : अपनी रफ्तार से दौड़ा शहर, बाजार रहे गुलजार

Tue, 29 Nov 2016 01:33 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद Updated Tue, 29 Nov 2016 01:33 AM IST
विज्ञापन
bharat band fail in moradabad
मुरादाबाद का बाजार भारत बंद में खुला - फोटो : अमर उजाला
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा हजार - पांच सौ के पुराने नोट बंद कर देने के फैसले के खिलाफ विपक्षी दलों द्वारा की गई भारत बंद की अपील को जनता ने सिरे से खारिज कर दिया है। मुरादाबाद में कहीं भी बंद का असर देखने को नहीं मिला।
विज्ञापन


शहर के मुख्य बाजार हों या शापिंग कांप्लेक्स, सब जगह रोजमर्रा की तरह रौनक थी। कांग्रेसियों के आधा किमी लंबे जुलूस को हटा दें तो बाकी शहर अपनी रूटीन स्पीड पर दौड़ा।
विज्ञापन

पांच सौ और हजार के नोट बंद होने के बाद संसद में विरोध के बाद विपक्षी दलों ने 28 नवंबर को भारत बंद का आह्वान किया था।

भारत बंद को सफल बनाने के लिए कांग्रेस ने काफी तैयारी की, बाजारों में जनसंपर्क कर बंद रखने की अपील की। लेकिन रविवार को ही सभी व्यापारी संगठनों की ओर से बंद का साथ नहीं देने की घोषणा कर दी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


विपक्षी दलों की अपील को दरकिनार कर व्यापारियों ने अपनी दुकानें और प्रतिष्ठान रूटीन की तरह खोले। सर्राफा बाजार, बर्तन बाजार, कटरा बाजार, टाउन हाल से लेकर शहर के सभी शापिंग कांप्लेक्स और शोरूम भी खुले रहे।


घनी मुस्लिम बस्तियों में भी बाजार रूटीन की तरह खुले थे। पूरे शहर में कहीं भी बंदी की झलक तक दिखाई नहीं दी। रोडवेज, रेलवे स्टेशन और सड़कों पर रोज की तरह की चहलपहल थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed