फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Bhakiyu Tikait's indefinite strike from 20th

Moradabad News: भाकियू टिकैत का बेमियादी धरना 20 से

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 09 Jul 2024 02:14 AM IST
विज्ञापन
Bhakiyu Tikait's indefinite strike from 20th
मंडी धनौरा। भारतीय किसान यूनियन टिकैत ने चेतावनी दी है कि बीते पेराई सत्र का गन्ना मूल्य भुगतान नहीं होने पर 20 जुलाई से मिल गेट पर बेमियादी धरना शुरू किया जाएगा। भाकियू ने किसान क्रेडिट कार्ड की ऋण सीमा तीन लाख रुपये से बढ़ाकर 10 लाख रुपये किए जाने की मांग की है।
विज्ञापन

ब्लॉक परिसर में सोमवार को आयोजित भाकियू टिकैत की पंचायत में बीते पेराई सत्र के गन्ना मूल्य भुगतान का मुद्दा जोर शोर से उठाया गया। किसानों ने कहा कि मिल को बंद हुए तीन माह से अधिक समय बीत चुका है लेकिन चीनी मिल ने किसानों का भुगतान नहीं किया है। पंचायत में आए चीनी मिल के गन्ना प्रबंधक संजीव कुमार ने 20 जुलाई तक बकाया भुगतान का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

मंडल उपाध्यक्ष सौवीर सिंह ने चेतावनी दी कि यदि 20 तक भुगतान नहीं किया गया तो मिल गेट पर धरना दिया जाएगा। पंचायत में केनरा बैंक के कर्मचारियों की कार्यशैली पर रोष व्यक्त करते हुए किसानों को परेशान नहीं करने की हिदायत दी गई। पंचायत में निजी नलकूपों की केवाईसी नहीं कराने का निर्णय लिया गया। पंचायत में किसान क्रेडिट कार्ड की ऋण सीमा तीन लाख रुपये से बढ़ाकर 10 लाख रुपये किए जाने की मांग की गई। पंचायत में जयपाल सिंह, गुरमीत सिंह, सुभाष चीमा, देशराज सिंह, अशोक प्रधान, राहुल यादव, वचन सिंह, लवेंद्र भाटी, चेतन सिंह, बोबी चाहल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed