फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Bhakiyu raised the issue of non-purchase of paddy in the meeting.

Moradabad News: भाकियू ने बैठक में उठाया धान खरीद न होने का मुद्दा

Thu, 09 Oct 2025 02:12 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद Updated Thu, 09 Oct 2025 02:12 AM IST
विज्ञापन
Bhakiyu raised the issue of non-purchase of paddy in the meeting.
बिलारी। नगर स्थित सहकारी गन्ना विकास समिति कार्यालय सभागार में भाकियू किसान यूनियन अराजनैतिक की तहसील स्तरीय मासिक बैठक बुलाई गई। बैठक में सरकारी धान क्रय केद्रों पर अभी तक धान की खरीद न होने का मुददा प्रमुखता से उठा।
विज्ञापन

बैठक में भाकियू अराजनैतिक युवा के मुरादाबाद जिलाध्यक्ष अंकुर चौधरी ने कहा कि कम कृषि जोत वाले किसानों को अपना नया उत्पादित धान बेचने की जल्दी है। सरकारी क्रय केंद्रों पर अभी तक धान की खरीद शुरू नहीं हो पा रही है।
विज्ञापन

ऐसी स्थिति में जरूरतमंद किसानों को सरकार के निर्धारित रेट से काफी कम रेट में निजी आढ़तियों को अपना धान बेचना पड़ रहा है।
युवा जिलाध्यक्ष ने कहा कि बिलारी चीनी मिल पर बकाया गन्ना मूल्य भुगतान मामले में वर्तमान में मिल प्रबंधन और गन्ना विभाग कोई गंभीरता नहीं दिखा रहा है।
गन्ने के नए बीज के 25 रुपये प्रति क्विंटल का जो भुगतान कुछ गन्ना किसानों को मिलना था वह भी अभी तक नहीं मिल पाया है।
बैठक में भाकियू के अन्य पदाधिकारियों ने कहा कि विद्युत विभाग द्वारा किसानों पर दबाव बनाकर जबरन स्मार्ट मीटर लगाए जा रहे हैं। देहात इलाके में पंचायतराज विभाग द्वारा सफाई व्यवस्था नियमित बेहतर नहीं रखी जा रही है। बैठक की अध्यक्षता भाकियू के प्रदेश सचिव चौधरी उदयपाल सिंह और संचालन जिला उपाध्यक्ष खिलेंद्र सिंह ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में अंकुर चौधरी, विक्की चौधरी, मनवीर सिंह यादव, राजवीर यादव, रमाकांत सैनी, नमित चौधरी, राजू चौधरी, सतीश चौधरी, सूरज सिंह,शिवा सिंह, मोहम्मद उवैश, अनुज चौधरी, गंभीर सिंह, उदित चौधरी, कृष्णपाल सिंह,दिनेश कुमार, प्रमोद सिंह आदि ने विचार रखे। बैठक में इस बात पर सहमति बनी की यदि शीघ्र ही स्थानीय प्रशासन ने किसानों की समस्याओं का समाधान नहीं कराया तब भाकियू अराजनैतिक बड़े स्तर पर आंदोलन चलाने को मजबूर होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed