{"_id":"6a077e2b7cb80667de01b87e","slug":"bhakiyu-officials-roared-on-the-problems-of-farmers-moradabad-news-c-281-1-smbd1012-101104-2026-05-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: किसानों की समस्याओं पर गरजे भाकियू के पदाधिकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: किसानों की समस्याओं पर गरजे भाकियू के पदाधिकारी
विज्ञापन
पाकबड़ा । भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) के 15वें स्थापना दिवस के अवसर पर बुधवार को ग्राम मोढ़ा तेहिया में किसान पंचायत का आयोजन किया गया। बड़ी संख्या में किसानों और संगठन पदाधिकारियों ने भाग लेकर किसानों की विभिन्न समस्याओं को प्रमुखता से उठाया। पंचायत में किसानों ने खाद, गन्ना भुगतान और फसलों के उचित मूल्य समेत कई मुद्दों पर प्रशासन और संबंधित विभागों का ध्यान आकर्षित किया और ज्ञापन सौंपा है।
किसान नेता राष्ट्रीय महासचिव डॉक्टर नौ सिंह ने कहा कि वर्तमान समय में किसानों को समय पर खाद और उर्वरक नहीं मिल पा रहे हैं। सरकारी समितियों पर पर्याप्त मात्रा में खाद उपलब्ध नहीं होने से किसानों को निजी दुकानों से महंगे दामों पर खाद खरीदनी पड़ रही है। इससे किसानों की लागत लगातार बढ़ रही है। खेती प्रभावित हो रही है। संगठन ने मांग की कि किसानों को सहकारी समितियों के माध्यम से पर्याप्त मात्रा में खाद उपलब्ध कराई जाए।
पंचायत में गन्ना किसानों की समस्याओं को भी प्रमुखता से उठाया गया। वक्ताओं ने कहा कि किसानों का बकाया गन्ना भुगतान समय से नहीं हो रहा है। किसानों ने फसलों का लाभकारी मूल्य सुनिश्चित करने और सिंचाई व बिजली संबंधी समस्याओं के समाधान की भी मांग की।
विज्ञापन
भाकियू टिकैत के पदाधिकारियों ने चेतावनी दी कि यदि किसानों की समस्याओं का जल्द समाधान नहीं हुआ तो संगठन आंदोलन करने के लिए मजबूर होगा। कार्यक्रम में कांठ एसडीएम संत पवार सिंह, गन्ना समिति अमरोहा, अगवानपुर और असमोली के अधिकारी मौजूद रहे।
इस मौके पर राष्ट्रीय सचिव डॉ. नौ सिंह, वीर सिंह, गौरव सिंह, विजयपाल सिंह, नरेश सिंह, योगराज सिंह, सुदेश सिंह, मोहित चीमा, अजयपाल सिंह, हेमंत सिंह, शीशपाल सिंह, राहुल चौधरी और नागेंद्र सिंह ढाका सहित बड़ी संख्या में किसान उपस्थित रहे।