फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Bhakiyu Lokshakti enraged over complaint of tree cutting case

Moradabad News: पेड़ काटने के मामले की शिकायत पर भड़की भाकियू लोकशक्ति

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 15 Oct 2025 01:49 AM IST
विज्ञापन
Bhakiyu Lokshakti enraged over complaint of tree cutting case
मूंढापांडे। लखनऊ हाईवे पर टोल प्लाजा के पास तीन पापुलर पेड़ चोरी होने के मामले में यूट्यूबर के खिलाफ थाने में तहरीर दी गई है। इस मामले की जानकारी होने पर भाकियू लोकशक्ति के पदाधिकारियों ने टोल प्लाजा पर नारेबाजी कर विरोध जताया।
विज्ञापन

भाकियू लोकशक्ति के प्रदेश महासचिव फुरकान अहमद के नेतृत्व में कार्यकर्ता मंगलवार सुबह 11 बजे टोल प्लाजा पर पहुंचे। कार्यकर्ताओं ने टोल कर्मियों के विरुद्ध नारेबाजी की और यूट्यूबर रहमान अली के खिलाफ पेड चोरी की तहरीर देने पर नाराजगी जताई। इस बीच थाने के उपनिरीक्षक गौरव और आकाश कुमार ने किसान नेताओं को समझा बुझाकर शांत किया। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने थाने पहुंच कर थाना प्रभारी के नाम ज्ञापन उपनिरीक्षक नरेंद्र कुमार सिंह को सौंपा। आरोप लगाया कि टोल कर्मियों की मिलीभगत से टोल प्लाजा के पास मौजूद पेड़ काटे गए। इस मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए।
विज्ञापन

उधर टोल पेट्रोलिंग इंचार्ज डीपी सिंह ने बताया कि सोमवार की रात करीब तीन बजे कुछ लोग पापुलर के तीन पेड़ काटकर ट्रैक्टर-ट्राॅली में भरकर ले गए। शक के आधार पर पुलिस को तहरीर दी गई है। भाकियू ने दबाव बनाने के लिए नारेबाजी कर हंगामा किया है। प्रदर्शन के दौरान जिला अध्यक्ष फिरोज मलिक, गब्बू, मोनिश, यासीन, गब्बर आदि शामिल रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed