{"_id":"69276579549b8e1c940f1564","slug":"bhakiyu-has-started-voting-against-the-paddy-sports-center-in-charge-bilari-news-c-276-1-smbd1006-110058-2025-11-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: भाकियू ने धान क्रय केंद्र प्रभारी के खिलाफ एसडीएम को दिया ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: भाकियू ने धान क्रय केंद्र प्रभारी के खिलाफ एसडीएम को दिया ज्ञापन
Thu, 27 Nov 2025 02:09 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
Updated Thu, 27 Nov 2025 02:09 AM IST
विज्ञापन
बिलारी। भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक के पदाधिकारियों की ओर से बुधवार दोपहर एसडीएम विनय कुमार सिंह को समस्याओं का ज्ञापन दिया गया। ज्ञापन में सरकारी धान खरीद केंद्र के प्रभारी पर गंभीर आरोप लगाते हुए जांच की मांग की गई।
भाकियू अराजनैतिक की ओर से दिए गए ज्ञापन में गन्ना समिति बिलारी परिसर में स्थित सरकारी धान क्रय केंद्र के प्रभारी पर आरोप लगाते हुए कहा गया कि इस क्रय केंद्र पर शुरूआत से लेकर 22 नवंबर तक 128 किसानों से कुल 690 मीट्रिक टन धान खरीद कर संबंधित किसानों को भुगतान करना अभिलेखों में दर्शाया गया है, जबकि पोर्टल पर दर्शाय गए इन 128 किसानों में से कई के नाम राजस्व अभिलेखों में कृषि भूमि दर्ज नहीं है। ज्ञापन में यह भी आरोप लगाया गया कि क्रय केंद्र प्रभारी द्वारा धान खरीद प्रक्रिया के दौरान शासन द्वारा निर्धारित मानकों को पालन नहीं किया गया।
ज्ञापन में धान क्रय केंद्र प्रभारी के खिलाफ जांच कराकर विभागीय कार्रवाई करने की मांग की गई है। मौके पर सतीश चौधरी, अंकुर चौधरी, विक्की चौधरी, सूरज सिंह व राजपाल सिंह आदि रहे। भाकियू अराजनैतिक के विक्की चौधरी ने बताया कि उनकी मांग पर एसडीएम ने जांच टीम गठित कर दी है। टीम की जांच रिपोर्ट आते ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। उधर, संबंधित सरकारी धान खरीद केंद्र प्रभारी ने भाकियू अराजनैतिक के सभी आरोपों को निराधार बताया है।