फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   behan ki class me peeta to kho baitha aapa

बहन की क्लास में ले जाकर पीटा तो आपा खो बैठा आयुष

Fri, 03 Feb 2017 02:43 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद Updated Fri, 03 Feb 2017 02:43 AM IST
विज्ञापन
behan ki class me peeta to kho baitha aapa
साईं अस्पताल में भर्ती टीचर की पिटाई का शिकार छात्र - फोटो : अमर उजाला
खुशहाल पुर सि्थत एक निजी स्कूल में छत से छात्र के कूदने की घटना से सकूल में सनसनी फैल गई। छात्र आयुष बहन की क्लास में ले जाकर पीटे जाने से आपा खो बैठा था। इसी के बाद उसने इतना बड़ा कदम उठाया और छत से छलांग लगा दी।
विज्ञापन


छात्र के परिजनों ने बताया कि उसे पहले उसकी क्लास में पीटा गया फिर बहन की क्लास में ले जाकर पीटा गया। इसके बाद छात्र बुरी तरह आहत हो गया था और छत से कूद गया, मझोला थाना क्षेत्र में खुशहालपुर स्थित अलकनंदा कालोनी में रहने वाले एसबीआई के मैनेजर अशोक कुमार का बेटा आयुष (13) खुशहालपुर रोड स्थित एक पब्लिक स्कूल की कक्षा सात में पढ़ता है।
विज्ञापन


बैंक मैनेजर की बेटी मुस्कान (15) भी इसी स्कूल में कक्षा नौ की छात्रा है। बकौल मुस्कान गुरुवार को दोपहर करीब पौने तीन बजे उसकी क्लास में मौजूद टीचर विवेक माथुर ने क्लास के एक स्टूडेंट के कहने पर उसके भाई आयुष को पहले 7 वीं क्लास में जाकर पीटा फिर उसे पीटते हुए नवीं क्लास तक ले आए।
विज्ञापन
विज्ञापन


नवीं क्लास में भी टीचर ने सभी स्टूडेंट्स के सामने आयुष को  थप्पड़ मारे और उसे गालियां भी दीं। इसके बाद उसे पीटते हुए बाहर ले गए। टीचर द्वारा किए गए अपमान से आहत आयुष चिल्लाता हुआ स्कूल की छत की तरफ भागा।

आयुष ने कहा कि टीचर विवेक माथुर ने उसकी इंसल्ट  की है वह सुसाइड कर लेगा। आयुष को पकड़ने के लिए स्टूडेंट़्स और कुछ टीचर भी दौड़े लेकिन आयुष बहुत तेजी से स्कूल की तीसरी मंजिल की छत पर पहुंचा और वहां से छलांग लगा दी। सातवीं के छात्र के छत से छलांग लगाते ही स्कूल में हड़कंप मच गया।


आयुष को तुरंत साईं अस्पताल ले जाया गया। सूचना मिलते ही परिजन भी बदहवास हालत में दौड़ते हुए अस्पताल पहुंचे। साईं अस्पताल से आयुष को देर शाम दिल्ली रेफर कर दिया गया है। छात्र के पिता अशोक कुमार ने बताया कि उनकी पहली प्राथमिकता बेटे का बेहतर इलाज कराना है, उसके बाद मामले में कार्रवाई करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed