फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Before Kumbh 2027, the railways will change the look of Haridwar station.

Moradabad News: कुंभ 2027 से पहले रेलवे बदलेगा हरिद्वार स्टेशन की सूरत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 14 Jan 2026 01:39 AM IST
विज्ञापन
Before Kumbh 2027, the railways will change the look of Haridwar station.
मुरादाबाद। हरिद्वार में आयोजित होने वाले कुंभ 2027 को देखते हुए रेलवे ने तैयारियों को तेज कर दिया है। श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के सुचारू आवागमन के लिए रेलवे हरिद्वार स्टेशन को पूरी तरह विकसित करेगा। उत्तराखंड राज्य प्रशासन के साथ हुई बैठक में स्टेशन विकास के कई अहम प्रस्तावों पर सहमति बनी है।
विज्ञापन

इनमें दो नए प्लेटफार्म बनाने की तैयारी भी शामिल है। रेलवे के आंकड़ों के अनुसार सामान्य दिनों में हरिद्वार स्टेशन पर करीब 50 हजार यात्रियों का आवागमन होता है, जबकि स्नान पर्व और विशेष अवसरों पर यह संख्या 85 हजार तक पहुंच जाती है। कुंभ के दौरान यह दबाव कई गुना बढ़ने की संभावना है। इसी को ध्यान में रखते हुए प्लेटफार्मों की संख्या बढ़ाने के साथ-साथ ट्रेनों की आवाजाही और ठहराव को बेहतर करने का प्लान बना है। इसके साथ ही यार्ड क्षमता बढ़ाने पर भी काम किया जाएगा। जिससे ट्रेनों की लाइनिंग और मूवमेंट में किसी तरह की बाधा न आए।
विज्ञापन

स्टेशन विकास योजना के तहत स्टेशन भवन का आधुनिकीकरण, यात्री सुविधाओं का विस्तार और सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत किया जाएगा। यात्रियों के लिए प्रवेश-निकास मार्गों को चौड़ा और सुव्यवस्थित किया जाएगा। इससे कुंभ के दौरान भीड़ नियंत्रण में मदद मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन




दिव्यांग यात्रियों पर भी विशेष फोकस

कुंभ 2027 को देखते हुए स्टेशन को दिव्यांग यात्रियों के लिए अधिक सुलभ बनाया जाएगा। रैंप, लिफ्ट, ब्रेल साइन बोर्ड और सुलभ शौचालय जैसी सुविधाओं को विशेष रूप से शामिल किया जाएगा। साथ ही स्टेशन के बाहर सर्कुलेटिंग एरिया का विकास कर टैक्सी, ऑटो और निजी वाहनों की आवाजाही को बेहतर ढंग से नियंत्रित किया जाएगा। रेलवे अधिकारियों का कहना है कि इन कार्यों से भविष्य में हरिद्वार स्टेशन की क्षमता और सुविधाओं को स्थायी रूप से मजबूती मिलेगी।


मुरादाबाद और बरेली स्टेशन भी विकास की कतार में

हरिद्वार स्टेशन के विकास कार्यों के बाद रेलवे का अगला फोकस मुरादाबाद और बरेली रेलवे स्टेशन होंगे। दोनों ही स्टेशन उत्तर रेलवे के महत्वपूर्ण जंक्शन माने जाते हैं और यहां रोजाना बड़ी संख्या में यात्रियों का आवागमन होता है। मुरादाबाद और बरेली स्टेशन के भवनों के आधुनिकीकरण की योजना है। यार्ड क्षमता बढ़ाने और ट्रैक लेआउट में बदलाव की संभावना है। यहां वाशिंग लाइन भी प्रस्तावित है जिससे एक्सप्रेस ट्रेनों का संचालन हो सके। वर्तमान में मुरादाबाद से कोई एक्सप्रेस ट्रेन यात्रा शुरू नहीं करती।


रेल मंडल के चार स्टेशन मुरादाबाद, बरेली, हरिद्वार और देहरादून मेजर री-डेवलपमेंट प्लान में शामिल हैं। कुंभ के लिहाज से सबसे पहले हरिद्वार रेलवे स्टेशन को विकसित किया जाएगा। इसके बाद मुरादाबाद और बरेली का प्रस्ताव है।
- आदित्य गुप्ता, सीनियर डीसीएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed