फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Be careful, take a different route after two days

Moradabad News: दो दिन बाद बदले मार्ग से जाना होगा संभल

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 02 Oct 2023 01:14 AM IST
विज्ञापन
Be careful, take a different route after two days
मुरादाबाद। संभल अंडरपास के नीचे सड़क की मरम्मत के चलते संभल-मुरादाबाद मार्ग को पांच अक्तूबर से चार नवंबर तक बंद तक बंद किया जाएगा। एनएचएआई के अनुरोध पर जिला पुलिस ने मार्ग को बंद करने के लिए अपनी संस्तुति दे दी है।
विज्ञापन

एनएचआई के अधिकारियों का कहना है कि अंडर पास के नीचे सड़क काफी खराब हो गई है। इस रोड की मरम्मत करने के लिए मार्ग बंद करना पड़ेगा। मुरादाबाद से संभल तक रोड के दोनों तरफ का यातायात बंद करने और मार्ग परिवर्तित करने के लिए जगह जगह बोर्ड लगा दिए हैं। संभल अंडरपास के नीचे पांच अक्तूबर से सड़क मरम्मत करने के लिए एनएचएआई ने तैयारी पूरी कर ली है। इस मामले में एसपी यातायात सुभाष चंद गंगवार ने निर्णय करने के लिए एक दिन का समय लिया था। टीआई पवन त्यागी ने बताया कि एनएचएआई के अनुसार मार्ग पांच अक्तूबर से बंद किया जाएगा और वाहनों को वैकल्पिक मार्ग दिए जाएंगे।
विज्ञापन


परिवर्तित मार्गों पर लगाए गए बोर्ड

एनएचएआई ने सिरसी तिराहा से वाहनों को रामपुर, बिलारी, अलीगढ़ और मुरादाबाद जाने के लिए मोड़ने के लिए बोर्ड लगा दिया है। इसी प्रकार ईसागढ़ तिराहा महमूदपुर माफी से अशमोली, पाकबड़ा, मुरादाबाद और दिल्ली के लिए वाहन जाएंगे। डींगरपुर चौकी से बिलारी, रामपुर, मुरादाबाद, चंदौसी व कुंदरकी की तरफ वाहनों को मोड़ा जाएगा। डींगरपुर मार्केट से गाजियाबाद, दिल्ली, पाकबड़ा, हरिद्वार और मुरादाबाद की तरफ वाहन मोड़े जाएंगे। संभल बाईपास तिराहा मुरादाबाद से बिलारी, कुंदरकी, संभल व रामपुर की तरफ वाहनों को जाने के लिए बोर्ड लगाए गए हैं। संभल जाने का मार्ग पूर्ण तरह बंद रहेगा। गांगन तिराहा ( मुरादाबाद शहर) से वाहनों को मोड़कर बिलारी, कुंदरकी, संभल और रामपुर की तरफ भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed