फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   bath in ganga on kartik purnima

कार्तिक पूर्णिमा पर श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी

Tue, 15 Nov 2016 01:12 AM IST
ब्यूराे/अमर उजाला मुरादाबाद
ब्यूराे/अमर उजाला मुरादाबाद Updated Tue, 15 Nov 2016 01:12 AM IST
विज्ञापन
bath in ganga on kartik purnima
कार्तिक पूर्णिमा - फोटो : अमर उजाला
 सोमवार को कार्तिक पूर्णिमा पर महानगर में रामगंगा और गांगन नदी में अनेकों लोगों ने आस्था की डुबकी लगाई। नदी में स्नान के साथ श्रद्धालुओं ने अन्य धार्मिक अनुष्ठान भी किए।  लालबाग स्थित काली माता मंदिर के समीप, कटघर स्थित रेलवे पुल के नीचे, रामगंगा विहार मुक्ति स्थल के निकट, कांठ रोड स्थित चट्टा पुल के किनारे रामगंगा नदी के तट पर और दिल्ली रोड स्थित गांगन नदी पर सुबह से लेकर शाम तक श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। 
विज्ञापन


नदी के तट पर तड़के पहुंचे श्रद्धालुओं ने गंगाजी में स्नान करके पुण्य लाभ अर्जित किया। भक्तों ने नदी के तट पर सूर्य देवता को अर्घ्य देने के साथ ही गंगा जी का पूजन व आरती की। इसके साथ ही तट के समीप ही भगवान सत्यनारायण का पूजन कर कथा भी सुनी। गंगा के किनारे लोगों ने अपने बच्चों का मुंडन संस्कार भी कराया।
विज्ञापन


मेले का जमकर उठाया आनंद
मुरादाबाद। गंगा स्नान के पावन पर्व पर लालबाग स्थित काली माता मंदिर परिसर और दिल्ली रोड लाकड़ी फाजलपुर स्थित गंागन नदी के समीप लगे मेले का आनंद भी लोगों ने जमकर उठाया। मेले में महिलाओं के द्वारा जमकर खरीदारी की गई तो वहीं बच्चाें ने झूलों का भरपूर आनंद लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन



गंदगी से लोगों को हुई निराशा
मुरादाबाद। गंगा स्नान पर अनेकों की संख्या में लालबाग स्थ्ति रामगंगा नदी तट और दिल्ली रोड गांगन नदी पर पहुंचे भक्तों को तट के समीप गंदगी से और दोनों ही नदियों में साफ पानी न पहुंचने से निराशा हुई। लालबाग स्थित रामगंगा नदी के तट पर अपने परिवार के साथ पहुंचे डा. गौरव श्रीवास्तव एडवोकेट ने बताया कि वह हर साल यहां आते है लेकिन इस बार प्रशासन व नगर निगम की ओर से बिल्कुल भी ध्यान नहीं दिया गया है इसलिए शायद गंदगी ज्यादा है।


व्यापारियों ने बाटी खिचड़ी
मुरादाबाद। गंगा स्नान के पावन पर्व पर उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल कंछल गुट के तत्वावधान में कटघर थाने के सामने व्यापारियों ने खिचड़ी का वितरण किया। दीपक अग्रवाल, विपिन गुप्ता, इंद्रजीत गुलाटी, विपुल अग्रवाल, संदीप महरौत्रा, नितिन अग्रवाल, अनुराग अग्रवाल उपस्थित रहे। राष्टीय भ्रष्टाचार दमन परिषद की बैठक में पदाधिकारियों ने एक-दूसरे को कार्तिक पूर्णिमा की बधाई दी। राजीव विश्नोई, तेजबहादुर गंगवार, प्रशांत प्रधान, ऋषि कंसल, महेंद्र चौहान, राजकुमार गौतम उपस्थित रहे। 
 
जगह-जगह हुए धार्मिक अनुष्ठान
 गंगा स्नान के पावन पर्व पर मां गंगा प्रदूषण मुक्ति समिति ने लालबाग स्थित काली माता मंदिर के समीप रामगंगा नदी के तट पर गंगा आरती का आयोजन किया। इस मौके पर संतरामदास, राहुल गुप्ता, रवि कुमार, अनिल रस्तौगी, संजय सागर, वीना महरौत्रा, प्रीति अग्रवाल, पूजा अग्रवाल उपस्थित रही। श्री बालाजी संकीर्तन मंडल ने दीनदयाल नगर स्थित सांई मंदिर के समीप सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया। अर्चना कपूर व मोहन कपूर ने भजनों का गुणगान किया।

मानसरोवर कालोनी स्थित कैलाश मानसरोवर शिव मंदिर में कार्तिक पूर्णिमा पर भगवान सत्यनारायण का पूजा अर्चना कर कथा का गुणगान किया गया और प्रसाद वितरित हुआ। पूजन पंडित योगेंद्र प्रसाद जोशी ने कराया। चंद्रनगर स्थित शिव शक्ति मंदिर दुर्गा वाहिनी में पंडित यतेंद्र प्रसाद खंतवाल ने पूजन कराया व सत्यनारायण भागवान की कथा सुनाई। आवास विकास स्थित श्री शिव मंदिर में महिलाओं ने तुलसी माता का पूजन किया।

पंडित कै लाश मुरारी ने विधि विधान से पूजा कराई। गीता ज्ञान मंदिर कोठीवाल मंदिर में  कार्तिक मास कथा का विश्राम हुआ। पंडित गिरिजाभूषण मिश्र ने पूजा अर्चना कराई। कोट रोड स्थित श्री दुर्गा मंदिर में कथा वाचक आचार्य पातीराम सिमल्टी द्वारा कार्तिक मास कथा का गुणगान किया। बारादरी स्थित संकट मोचन श्री बालाजी दरबार में बालाजी महाराज का भव्य श्रृंगार किया गया। महंत पकंज बाबू, लक्ष्मण यादव, सतीश दिवाकर किशन लाल दिवाकर रहे।


भक्ति परिवार महिला संकीर्तन मंडल तुलसी माता का पूजन किया गया। महिलाओं ने कीर्तन का आयोजन कर खिचड़ी का वितरण किया। मधु बंसल, सरिता गुप्ता, अनुपम अग्रवाल, नीरू बजाज, सुमन अग्रवाल उपस्थित रही। लाईनपार हनुमान नगर नाले वाली पुलिया के समीप आयोजित हो रही श्रीमदभागवत कथा में  कथा व्यास मोहनलाल महाराज ने कहा कि स्नान करने के बाद सत्कर्म न हो तो वह वह स्नान पशु स्नान होता है। स्नान के बाद सत्कर्म अवश्य करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed