फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Basic education department is looking for 50 thousand children

Moradabad News: बेसिक शिक्षा विभाग को 50 हजार बच्चों की तलाश

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 15 Jun 2025 02:30 AM IST
विज्ञापन
Basic education department is looking for 50 thousand children
मुरादाबाद। स्कूल चलो अभियान के तहत नए सत्र में जिले के बेसिक शिक्षा विभाग के स्कूलों को अभी 50 हजार बच्चों की तलाश है। अभियान के पहले चरण में 20 हजार बच्चों को जोड़ा जा चुका है। एक जुलाई से दूसरे चरण का अभियान शुरू किया जाएगा। बेसिक शिक्षा विभाग के स्कूलों में सत्र 2025-2026 में कुल 70 हजार बच्चों को जोड़ने का लक्ष्य रखा गया है।
विज्ञापन

जिले में बेसिक शिक्षा विभाग के परिषदीय प्राथमिक विद्यालय, परिषदीय उच्च प्राथमिक विद्यालय और कंपोजिट के कुल 1476 विद्यालय हैं। इनमें कुल 1.60 लाख बच्चे पंजीकृत हैं। कुल अध्यापकों की संख्या 5724 है। 23 से 27 बच्चों पर एक अध्यापक की तैनाती है। बच्चों की संख्या बढ़ाकर 2.30 लाख करनी है। जिससे नियमानुसार 32 बच्चों पर एक अध्यापक की तैनाती की जा सके।
विज्ञापन

इसके साथ ही शासन की ओर से हर स्कूल में कम से कम 100 बच्चों के पंजीयन करने का निर्देश दिया गया है। जिले में कई स्कूल ऐसे हैं, जिनमें बच्चों की संख्या 100 से कम है। इस स्थिति में बेसिक स्कूलों में कुल 70 हजार बच्चों की आवश्यकता है। इसके लिए एक जुलाई से शुरू होने वाले दूसरे चरण के अभियान को लेकर बेसिक शिक्षा विभाग ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। बेसिक शिक्षा विभाग ने पहले चरण में 20 हजार बच्चों को जोड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed