फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Bareilly Depot team repairs OHE in nine minutes, emerges winner.

Moradabad News: बरेली डिपो की टीम ने नौ मिनट में ठीक की ओएचई, बनी विजेता

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 22 Sep 2026 01:13 AM IST
विज्ञापन
Bareilly Depot team repairs OHE in nine minutes, emerges winner.
मुरादाबाद। मुरादाबाद मंडल में ओएचई कौशल उत्कृष्टता प्रतियोगिता-2026 का फाइनल सोमवार को मुरादाबाद यार्ड में हुआ। इसमें बरेली कर्षण वितरण डिपो की टीम ने ज्वालापुर डिपो की टीम को पीछे छोड़ते हुए खिताब जीता। अब बरेली की टीम जोनल स्तर की प्रतियोगिता में मुरादाबाद मंडल का प्रतिनिधित्व करेगी।
विज्ञापन




फाइनल में दोनों टीमों को ओएचई पर समान तकनीकी कार्य दिया गया। ज्वालापुर की टीम ने निर्धारित कार्य 13 मिनट 31 सेकंड में पूरा किया। इसके बाद बरेली की टीम ने बेहतर टीम समन्वय और तकनीकी दक्षता का प्रदर्शन करते हुए यही कार्य महज नौ मिनट 14 सेकंड में पूरा कर लिया। प्रतियोगिता में मंडल के सभी 19 ओएचई डिपो की टीमों ने विभिन्न चरणों में हिस्सा लिया। कर्मचारियों की तकनीकी दक्षता, सुरक्षा मानकों के पालन, कार्य की गुणवत्ता, टीमवर्क और आपात स्थिति में कम समय में कार्य पूरा करने की क्षमता को परखा गया। इसका उद्देश्य ओएचई ब्रेकडाउन के दौरान सुरक्षित तरीके से जल्द से जल्द व्यवस्था बहाल करना है। डीआरएम विनीता श्रीवास्तव ने दोनों टीमों के प्रदर्शन की सराहना की। इस दौरान वरिष्ठ मंडल विद्युत अभियंता (कर्षण वितरण) सचिन कुमार समेत अन्य अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed