फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Bar dancers created a furore to hang the child

मुंबई से आई महिलाओं का क्वारंटीन सेंटर में बीयर के लिए हंगामा, दो साल के बच्चे को बॉलकनी से लटकाया

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 20 May 2020 02:21 AM IST
विज्ञापन
Bar dancers created a furore to hang the child
मुरादाबाद। क्वारंटीन सेंटर में भेजी गई बार डांसरों ने मंगलवार शाम यहां हंगामा खड़ा कर दिया। बीयर की डिमांड करते हुए उन्होंने जमकर बवाल किया। एक महिला ने तो अपने ही तीन साल के बच्चे को बालकनी से लटकाकर नीचे गिरा देने की धमकी दी। हद तो तब हो गई जब कुछ महिलाएं अर्द्घनग्न अवस्था में आ गई और कहा कि यदि उन्हें बीयर नहीं दी गई तो ठीक नहीं होगा। मौके पर पहुंची महिला पुलिस ने किसी तरह से मामला शांत किया।
विज्ञापन

एसएसपी अमित पाठक ने बताया कि एमआईटी क्वारंटीन सेंटर में मुंबई से आदर्श कालोनी लौटी महिलाओं को रखा गया था जिन्होंने बीयर के लिए हंगामा किया। सहायक पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर ने बताया कि मुंबई से आदर्श कालोनी लौटे 72 लोगों में तीन से 13 वर्ष की आयु के 12 बच्चे, 40 महिलाएं और 20 पुरुष हैं। मुंबई से लौटने के बाद इनमें से 20 की कोरोना टेस्टिंग हुई थी। जिनमें से पांच कोरोना पॉजिटिव निकले हैं। लिहाजा एहतियातन मंगलवार को बाकी सभी को क्वारंटीन कर दिया गया। एएसपी ने बताया कि पहले तो महिलाएं क्वारंटीन सेंटर जाने को राजी नहीं थीं। किसी तरह उन्हें एमआईटी तक लाया गया। इसके बाद शाम को पांच बजे से इन्हाेंने हंगामा शुरू कर दिया। डाक्टरों व मेडिकल स्टाफ से महिलाएं बीयर की मांग करने लगीं। इंकार करने पर एक महिला ने अपने तीन साल के बच्चे को एमआईटी हॉस्टल की बालकनी से नीचे लटकाकर धमकी दी कि यदि उसे बीयर लाकर नहीं दी गई तो वह अपने बच्चे को नीचे फेंक देगी। इसी दौरान दूसरी कुछ महिलाओं ने अपने कपड़े उतार फेंक और अंत: वस्त्राें में डांस करने लगीं। महिलाओं की जिद थी कि यदि उन्हें पीने को बीयर नहीं दी गई तो वह इसी तरह बवंडर करेंगी।
विज्ञापन

एएसपी ने बताया कि क्वारंटीन सेंटर से डाक्टर का फोन आते ही तुरंत भारी संख्या में महिला पुलिस कर्मियों को एमआईटी भेजा गया। पुलिस कर्मियों के समझाने के बाद किसी तरह महिलाएं शांत हुईं। एएसपी ने बताया कि एमआईटी पर महिला पुलिस कर्मियों को ज्यादा तादाद में तैनात किया गया है। वहीं इनमें से निगेटिव आए 15 लोगों को देर रात बाकी से अलग एमआईटी में ही गर्ल्स हॉस्टल में शिफ्ट कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस की पैनी नजर
इस सेंटर पर अब महिला पुलिसकर्मियों को तैनात कर पैनी नजर रखने को कहा गया है। एसएसपी के मुताबिक पुलिसकर्मियों की संख्या अपेक्षाकृत बढ़ा दी गई है और कहा कि किसी तरह की अव्यवस्था न होने दें। क्वारंटीन सभी महिलाओं को यह देखना चाहिए कि इस समय किस तरह की परिस्थिति हैं। ऐसे में सभी को नियमों के दायरे में ही रहना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed