फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Bar Association's Eid Milan emphasized on strengthening harmony

Moradabad News: बार एसोसिएशन के ईद मिलन में सौहार्द की मजबूती पर दिया जोर

Tue, 24 Mar 2026 02:03 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद Updated Tue, 24 Mar 2026 02:03 AM IST
विज्ञापन
Bar Association's Eid Milan emphasized on strengthening harmony
बिलारी। तहसील बार एसोसिएशन की ओर से सोमवार दोपहर बाद बार एसोसिएशन के सभागार में ईद मिलन समारोह का आयोजन हुआ। समारोह में सभी वक्ताओं ने आपसी एकता और सौहार्द की मजबूती पर जोर दिया।
विज्ञापन

समारोह के मुख्य अतिथि एसडीएम विनय कुमार सिंह और विशिष्ट अतिथि ग्राम न्यायालय के न्यायाधिकारी अशोक कुमार सिंह रहे। दोनों अधिकारियों ने बिलारी में बार और बेंच के बीच बेहतर रिश्ते बने रहने को अच्छी पहल बताया। समारोह की अध्यक्षता तहसील बार एसोसिएशन के अध्यक्ष चौधरी विनय कुमार सिंह और संचालन महासचिव सुनील कुमार ने किया। समारोह में बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष चेतन्यपाल सिंह, पूर्व अध्यक्ष भगवान सरन माथुर, बार के वरिष्ठ उपाध्यक्ष हलीम जावेद, नवाब हुसैन,आतिफ कमाल, अब्दुल कुदददूस, परमजीत सिंह, जबर सिंह, मोहित सिंह, कुंवरपाल सिंह, मोहम्मद रफी, सुमित चौधरी आदि ने विचार रखे।
विज्ञापन


नगर के मोहल्ला ठाकुरान वार्ड संख्या 14 में खेल मैदान के निकट गुलाम पहलवान के आवास पर सोमवार शाम भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा की ओर से ईद मिलन समारोह का आयोजन किया गया। समारोह के मुख्य अतिथि भाजपा प्रांतीय कार्यकारिणी के सदस्य और बिलारी विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के प्रत्याशी सुरेश सैनी रहे। आयोजकों द्वारा सुरेश सैनी को फूल मालाएं पहनाकर सम्मानित किया गया। समारोह में गुलाम पहलवान, अरमान अंसारी, शरीफ अंसारी, रईस अंसारी, मुन्ने अंसारी, शकील अंसारी, जमालुददीन अंसारी, कादिर अंसारी, भूरे मसूदी, गुडडू फारुकी आदि ने विचार रखे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed