फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   bank recite found suspecious

आवास आवंटन पत्र, बैंक चालान रसीद मिली संदिग्ध

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 07 Jun 2022 01:33 AM IST
विज्ञापन
bank recite found suspecious
मुरादाबाद। एमडीए में एक व्यक्ति द्वारा आवास आवंटन पत्र और जमा धनराशि की जो चालानी रसीद दी वह संदिग्ध मिली। इस पर एमडीए वीसी ने सीओ सिविल लाइन को आरोपी के खिलाफ विधिक कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

वीसी मदसूदन हुल्गी ने बताया कि सोमवार को बंगला गांव जाटव बस्ती निवासी रोबिन ने शिकायत की कि लाइनपार निवासी अनूप शर्मा उर्फ सचिन शर्मा ने प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के अंतर्गत मझोला योजना भाग-2, आवास सं.जीएफ-124 तीन मंजिला आवास के लिए एमडीए को जो आंवटन पत्र तथा 2,02,400 रुपये की धनराशि का बैंक ऑफ बड़ौदा शाखा बुद्धिविहार में जमा चालान की जो रसीद दी है वह संदिग्ध है। वीसी ने बताया कि इस पर अनूप शर्मा उर्फ सचिन शर्मा के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई के लिए पुलिस पाधीक्षक सिविल लाइन को निर्देश दे दिए गए हैं। वीसी ने जन-सामान्य से अनुरोध किया है कि वह किसी के बहकावे में आकर कोई गलत कार्य न करें। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) से संबंधित आवंटन पत्र डूडा कार्यालय के सत्यापन के बाद डीएम द्वारा प्रेषित सूची पर लाटरी-ड्रा के माध्यम से किया जाता है। इसमें किसी का भी हस्तक्षेप नहीं होता है।
विज्ञापन

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed