{"_id":"67eee998eb57fe3dd20960f3","slug":"bank-pos-neck-cut-by-chinese-manjha-condition-critical-moradabad-news-c-15-1-mbd1027-615396-2025-04-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: चीनी मांझे से बैंक पीओ की गर्दन कटी, हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: चीनी मांझे से बैंक पीओ की गर्दन कटी, हालत गंभीर
विज्ञापन
मुरादाबाद। लोकोशेड पुल पर बृहस्पतिवार शाम करीब पौने सात बजे बैंक पीओ कोमल चौधरी (25) की चीनी मांझे से गर्दन कट गई। घटना के समय कोमल ड्यूटी से घर लौट रही थीं। उन्हें साईं अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कोमल का ऑपरेशन किया गया है। उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।
मझोला के खुशहालपुर निवासी अतुल चौधरी सिंचाई विभाग में एसडीओ हैं। उनकी तैनाती हरिद्वार में है। उनका परिवार खुशहालपुर में ही रहता है। उनकी बेटी कोमल चौधरी प्रथमा बैंक की बुधबाजार शाखा में पीओ हैं। कोमल के चाचा सिंचाई विभाग में कार्यरत चाचा सचिन चौधरी ने बताया कि बृहस्पतिवार शाम करीब पौने सात बजे कोमल ड्यूटी के बाद स्कूटी से घर लौट रही थीं। लोकोशेड पुल पर अचानक उनकी गर्दन में चीनी मांझा आकर फंस गया। उन्होंने खुद को बचाने का काफी प्रयास किया लेकिन उनकी गर्दन में गहरा घाव हो गया। जिस कारण वह स्कूटी समेत पुल पर ही गिर गई और दूसरे वाहनों की चपेट में आने से बाल बाल बचीं। राहगीरों ने उन्हें उठाकर साईं अस्पताल में पहुंचा और भर्ती करा दिया। इसकी जानकारी मिलने पर परिजन भी अस्पताल आ गए। सचिन ने बताया कि कोमल का ऑपरेशन कियागया। उनकी हालत गंभीर बनी हुई हैं।
00
सिपाही डिस्चार्ज, युवक की हालत गंभीर
मुरादाबाद। मझोला थाना क्षेत्र के जयंतीपुर में चीनी मांझे की चपेट में आकर घायल हुए युवक जावेद की हालत गंभीर बनी हुई। दिल्ली स्थित अस्पताल में उसका उपचार चल रहा है। सिपाही ब्रजेश कुमार को जिला अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है।
विज्ञापन
मझोला क्षेत्र के करूला जयंतीपुर निवासी जावेद (20) बुधवार की शाम बाइक से बाजार से घर लौट रह था। इसी दौरान उसकी गर्दन में चीनी मांझा आकर फंस गया था। जिससे उसकी गर्दन कट गई और खून बहने लगा था परिजन उसे जिला अस्पताल ले गए थे, लेकिन डाॅक्टरों ने गंभीर हालत होने पर उसे रेफर कर दिया था। इसके बाद परिजन उसे दिल्ली ले गए थे। एसपी सिटी कुमार रण विजय सिंह ने बताया कि दिल्ली में युवक का उपचार चल रहा है। उसकी हालत अभी ठीक नहीं है।