फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Bank employees went on strike to demand the implementation of a five-day banking system.

Moradabad News: पांच दिवसीय बैंकिंग व्यवस्था लागू करने के लिए बैंक कर्मचारियों ने की हड़ताल

Sat, 12 Sep 2026 01:20 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद Updated Sat, 12 Sep 2026 01:20 AM IST
विज्ञापन
Bank employees went on strike to demand the implementation of a five-day banking system.
मुरादाबाद। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (यूएफबीयू) के आह्वान पर बैंक कर्मचारियों ने पांच दिवसीय बैंकिंग व्यवस्था लागू करने समेत विभिन्न मांगों को लेकर शुक्रवार को एक दिवसीय हड़ताल की। कर्मचारियों ने रामगंगा विहार स्थित पंजाब नेशनल बैंक में धरना देकर सरकार के खिलाफ विरोध जताया। इसमें बैंकिंग क्षेत्र के सात यूनियन संगठनों ने हिस्सा लिया। वहीं शुक्रवार को बैंकों में कामकाज प्रभावित रहने से ग्राहकों को बैंकिंग सेवाएं नहीं मिल सकीं।
विज्ञापन

वक्ताओं ने कहा कि पांच दिवसीय बैंकिंग व्यवस्था लागू करने को लेकर कई दौर की वार्ता के बावजूद सरकार की ओर से निर्णय नहीं लिया जा रहा है। यूएफबीयू और आईबीए के बीच पांच दिवसीय बैंकिंग व्यवस्था को लेकर सहमति बन चुकी है लेकिन केंद्र सरकार ने इसे ढाई वर्ष से लंबित रखा है। बार-बार मामला विचाराधीन होने का आश्वासन दिया जा रहा है।
विज्ञापन


वक्ताओं ने कहा कि केंद्र सरकार के कार्यालयों, आरबीआई, एलआईसी, सेबी और नाबार्ड में पांच दिवसीय कार्य व्यवस्था लागू है। ऐसे में बैंकिंग क्षेत्र को इससे अलग रखने का कोई औचित्य नहीं है। उन्होंने 2024 में घोषित पीएलआई योजना को एकतरफा और भेदभावपूर्ण बताते हुए इसमें द्विपक्षीय वार्ता के माध्यम से संशोधन की मांग की। इस मौके पर संयोजक सचिन चौधरी, अध्यक्ष दिनकर राव, सचिव नवनीत कुमार, संरक्षक एसपी सिंह, उपाध्यक्ष सुरभि शर्मा, संयुक्त सचिव आशू चौधरी और संरक्षक यस चौधरी समेत मयंक गुप्ता, पुष्पेंद्र सिंह, संदीप सिंह, महेश चौहान, नवीन सैनी, प्रेम सिंह, राहुल यादव, लवनीश भटनागर, महमूद हुसैन, रेखा रानी, धीरेंद्र पाल सिंह और रंजना सागर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


00
मांगें पूरी नहीं हुईं तो आंदोलन होगा तेज

-बैंक कर्मचारियों ने द्विपक्षीय समझौते के लंबित मुद्दों पर वार्ता शुरू करने की भी मांग की। वक्ताओं ने चेतावनी दी कि मांगें नहीं मानी गईं तो 28, 29 और 30 सितंबर को तीन दिवसीय हड़ताल की जाएगी। इसके बाद 26 अक्तूबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल का आह्वान किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed