फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   bank employees demonstrated

Moradabad News: बैैंक कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 09 Jul 2025 01:12 AM IST
विज्ञापन
bank employees demonstrated
मुरादाबाद। दिल्ली रोड स्थित यूनियन बैंक के सामने बैंक कर्मचारियों ने नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। आरोप लगाया कि सरकार की आर्थिक नीतियां श्रमिक और जनविरोधी हैं। इस मामले को लेकर बुधवार को कर्मचारी हड़ताल करेंगे।
विज्ञापन



यूपी बैंक इंप्लाइज यूनियन के जिला सचिव एरापी सिंह ने कहा कि केंद्रीय श्रम संगठनों के आह्वान पर नौ जुलाई को राष्ट्रव्यापी एक दिवसीय हड़ताल होगी। इस हड़ताल में बैंक और बीमा कर्मचारी भी अपनी मांगों को लेकर शामिल होंगे। कर्मचारी सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक और बीमा कंपनियों के निजीकरण को रोकने सहित 11 सूत्री मांगों को लेकर विरोध कर रहे हैं। यूनियन के जिलाध्यक्ष कामरेड नवनीत कुमार ने कहा कि बैंक कर्मचारियों को सरकार की श्रमिक विरोधी नीतियों के खिलाफ लामबंद होना होगा। हड़ताल को सफल बनाने के लिए प्रत्येक कर्मचारी को सहयोग करना चाहिए ताकि केंद्र सरकार तक उनकी आवाज पहुंच सके। इस दौरान मोहित गोयल, मनोज शर्मा, सोनू शर्मा, तेजपाल सिंह, शनि दिवाकर, शोभित चौधरी, पुष्पक सिंह, ललित कुमार, प्रमोद कुमार, विवेक कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed